{"_id":"6426ed79234b2a74bf047307","slug":"during-the-procession-of-ram-navami-in-khargone-the-saffron-flag-was-hoisted-at-the-dargah-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान दरगाह पर भगवा ध्वज लहराया, मुस्लिम समाज मे रोष, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान दरगाह पर भगवा ध्वज लहराया, मुस्लिम समाज मे रोष, केस दर्ज
Fri, 31 Mar 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:56 PM IST
सार
दरगाह पर भगवा ध्वज लहराए जाने की मामले में मुस्लिम समाज की ओर से फरियादी सफाकत नवाज पिता मोहम्मद नवाज खान ने थाना में रिपोर्ट कराई। मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
खरगोन में दरगाह के ऊपर भगवा ध्वज लगा दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर माहौल बिगड़ने से बचा लिया.
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन में दरगाह पर भगवा झंडा लहराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आया है। शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते साल रामनवमी पर खरगोन में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंकने की घटना के बाद कई दिनों तक शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।
बता दें कि खरगोन में रामनवमी के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तालाब चौक पर मुस्लिम समाज ने भी मंच लगाकर रामनवमी के जुलूस का स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। अब सोशल मीडिया पर खरगोन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग हाथ में भगवा ध्वज लिए किसी धार्मिक स्थान पर लहराते हुए नजर आ रहे हैं। घटना रामनवमी के जुलूस के दौरान की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खरगोन के सद्भावना मार्ग पर स्थित दरगाह काले खान पर चढ़कर किसी शख्स ने भगवा ध्वज लहराया और उसे वहां पर ही गाड़ दिया था। इस पूरी घटना को नीचे से किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरगाह पर भगवा ध्वज लहराए जाने की मामले में मुस्लिम समाज की ओर से फरियादी सफाकत नवाज पिता मोहम्मद नवाज खान ने थाना में रिपोर्ट कराई। मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मुस्लिम समाज के पूर्व सदर अल्ताफ आजाद का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति दरगाह की छत पर चढ़कर भगवा ध्वज लहरा रहा था। हमने इसकी शिकायत की है। वहीं खरगोन में मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष फिरोज पटेल का कहना है कि जुलूस के दौरान एक अज्ञात युवक ने दरगाह पर हरे झंडे की जगह भगवा झंडा फहरा दिया। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे जिसके चलते असामाजिक तत्वों को तुरंत खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुस्लिम समाज की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 और 505(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। खरगोन एसपी धरमवीर सिंह ने कहा है कि शरारती तत्व वीडियो को एडिट करके वायरल करते हैं। इस तरह के किसी भी वीडियो पर या किसी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए। अगर किसी के पास कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को दें, पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।