{"_id":"63d517e916d829395620718b","slug":"due-to-cold-wave-holiday-declared-for-school-children-again-in-ratlam-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: शीतलहर के चलते रतलाम में स्कूली बच्चों की कर दी छुट्टी, सोमवार के अवकाश पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: शीतलहर के चलते रतलाम में स्कूली बच्चों की कर दी छुट्टी, सोमवार के अवकाश पर संशय
Sat, 28 Jan 2023 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:11 PM IST
सार
बीते 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से दिन में भी मौसम में ठंडक नजर आने लगी है। आधे दिन तक आसमान में कोहरा नजर आने लगा है जिसके चलते प्रशासन द्वारा शनिवार को कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के स्कूली बच्चों के अवकाश रखा गया। इसके लिए शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
रतलाम में सर्दी बढ़ने पर स्कूल में अवकाश रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत पंचमी से एक बार फिर मौसम में हुए बदलाव के चलते शीतलहर का दौर फिर से शुरू हो गया है। बीते 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से दिन में भी मौसम में ठंडक नजर आने लगी है। आधे दिन तक आसमान में कोहरा नजर आने लगा है जिसके चलते प्रशासन द्वारा शनिवार को कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के स्कूली बच्चों का अवकाश रखा गया। सोमवार को बच्चों के अवकाश पर मौसम पर निर्भर करेगा।
मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर का प्रकोप अगले एक-दो दिन और जारी रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिन का तापमान जहां 22 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं रात का तापमान 10 डिग्री के करीब आ गया है। इतना ही नहीं दोपहर 12 बजे बाद तक कोहरा नजर आ रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो कुछ स्थानों पर मावठे के आसार बनते नजर आ रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव का असर फसलों पर भी पड़ता नजर आने लगा है। किसान शीत लहर से फसलों को बचाने के लिए खेतों के आसपास धुआ करते नजर आ रहे हैं। यदि सर्दी इसी तरह जारी रही तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।