फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   drunk police officer rushed two vendors, people paraded him in torn clothes

नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने दो लोगों को कुचला, लोगों ने सिर पर जूता रखकर घुमाया

Fri, 27 Oct 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
drunk police officer rushed two vendors, people paraded him in torn clothes

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे सामान बेच रहे विक्रेताओं पर अपनी जीप चढ़ा दी। इस हादसे में दो विक्रेता घायल हो गए हैं। मामला जिले के बिड़ला नगर का है, जहां शनिवार को नशे में धुत एक पुलिस अधिकारी ने सड़क किनारे बैठे विक्रेताओं पर गाड़ी चढ़ा दी। 

विज्ञापन


जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी और उसे फटे कपड़ों में सिर पर जूता रखकर इलाके में घुमाया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने लोगों से दया की भीख मांगी, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक न सुनी। लोगों ने अधिकारी का एक वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन


पढ़ें: बीच हवा में प्लेन में भर गया धुआं, अधर में लटकी 80 यात्रियों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने अधिकारी को बचा लिया। एएसपी ग्वालियर अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी की मेडिकल जांच के बाद उसे बेल पर रिहा कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ दंगा करने, चोट पहुंचाने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed