फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Double murder in indore policeman and his wife killed by knife in their house

डबल मर्डर से दहला इंदौर: पुलिसकर्मी और पत्नी को घर में घुस चाकू से गोदकर मार डाला

Thu, 17 Dec 2020 03:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Double murder in indore policeman and his wife killed by knife in their house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में डबल मर्डर हो गया है। यहां एक पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी को घर में घुसकर बेरहमी से चाकू से गोद डाला गया। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

15वीं बटालियन में तैनात थे ज्योति यादव

डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि यह वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मणि नगर में हुई। यहां 15वीं बटालियन में तैनात ज्योति प्रसाद, अपनी पत्नी नीलम और बेटी के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह ज्योति प्रसाद और नीलम की खून से लथपथ लाश घर में मिली। माना जा रहा है कि इस वारदात को देर रात में अंजाम दिया गया। वहीं, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद होने की आशंका है। 
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटा है घर

जानकारी के मुताबिक, ज्योति प्रसाद का मकान दो हिस्सों बंटा हुआ है। एक हिस्से में ज्योति प्रसाद के माता-पिता रहते हैं, जबकि दूसरे भाग में वह अपने 18 साल के बेटे, 17 साल की बेटी और पत्नी के साथ रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिली वारदात की जानकारी

बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात ज्योति प्रसाद का बेटा उनके माता-पिता के साथ घर के दूसरे हिस्से में सो रहा था, जबकि बेटी घटनास्थल वाले घर में थी। गुरुवार सुबह बेटा उठा और अपने घर पहुंचा तो माता-पिता की लाश देख चीख पड़ा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घर में नहीं मिली पुलिसकर्मी की बेटी

जांच में सामने आया है कि ज्योति प्रसाद की बेटी घर में नहीं मिली। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी रोजाना तड़के उठ जाते थे, लेकिन गुरुवार को दिन निकलने के बाद भी उनका दरवाजा नहीं खुला। पुलिस इस मामले को लूट से भी जोड़कर देख रही है। इसके अलावा पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed