फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Double murder case revealed in Maihar Husband-wife killed for not paying loan amount accused arrested

मैहर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा: उधारी के पैसे नहीं देने पर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

मैहर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। उधारी के पैसे नहीं देने पर पति-पत्नी की हत्या की गई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Double murder case revealed in Maihar Husband-wife killed for not paying loan amount accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर के धतूरा रूपगंज में हुई दंपती की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह वारदात मृतक की हरकतों का दुष्परिणाम थी, जिसमें उसकी पत्नी को भी अपनी जान सिर्फ इसलिए गंवानी पड़ी क्योंकि आरोपी को उसने देख लिया था।

विज्ञापन


मैहर पुलिस के मुताबिक, धतूरा रूपगंज में हुई रामू कोल और उसकी पत्नी चंदा बाई कोल की हत्या के आरोप में सुरेंद्र कोल पिता लालबहादुर कोल (24) निवासी रूपगंज मैहर को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कोल और मृतक रामू कोल की आपस में जान पहचान थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। आरोपी ने पहले रामू कोल का सिर और चेहरा ईंट से कुचल कर उसकी हत्या की और फिर जब वह जाने लगा तब रामू की पत्नी चंदा बाई ने रामू के चीखने का कारण पूछते हुए उसकी तरफ जाने का रुख किया तो सुरेंद्र ने उसकी भी हत्या कर दी। चंदा ने उसे वहां देख लिया था लिहाजा उसे डर था कि वह उसका राज खोल सकती है।
विज्ञापन


सीएसपी पाठक ने बताया कि आरोपी से हुई पूछताछ में पता चला कि ईंट भट्ठा लगाने वाले रामू की हरकतें ठीक नहीं थी। वह आरोपी सुरेंद्र को अक्सर परेशान करता था,उससे पैसों की मांग करता था। जिस रात घटना हुई उस रात भी आरोपी सुरेंद्र ईंट भट्ठे में गया था। मृतक रामू ने उसका मोबाइल ले लिया था और कहा था कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगा तो मोबाइल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मजदूरी कर के अपना काम चलाता था। आए दिन की रामू की हरकतों से परेशान होकर उसने रामू की हत्या कर दी। उस वक्त चंदा भट्ठे में ही दूसरी तरफ काम कर रही थी। जब सुरेंद्र निकलने लगा तो चंदा ने उससे पूछा कि रामू क्यों चीख रहा था। इतना कह कर पलटी ही थी कि सुरेंद्र ने उसके सिर पर भी वार कर दिया। मौत हो जाने पर शव के ऊपर उसने पन्नी डाल दी और वहां से निकल गया।


बता दें कि 24 मार्च को पति-पत्नी के शव ईंट भट्ठे में पड़े पाए गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी रीवा साकेत पांडेय, एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल, सीएसपी राजीव पाठक और टीआई अनिमेष द्विवेदी मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed