{"_id":"63c929b5345ffc692b37d09c","slug":"doctor-slapped-patient-relative-in-government-hospital-satna-madhya-pradesh-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, आधा घंटे तक चलता रहा ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, आधा घंटे तक चलता रहा ड्रामा
Thu, 19 Jan 2023 05:00 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 PM IST
सार
मैहर निवासी एक व्यक्ति को कीड़ा काटने पर परिजन उसे लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन मरीज को लेकर आधे घंटे तक भटकते रहे, लेकिन उन्हें डॉक्टर नजर नहीं आए। जब डॉक्टर साहब पहुंचे तो शोर मचाने को लेकर उन्होंने मरीज के परिजन को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
Satna doctor slapped patient relative
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना में जिला अस्पताल में आए दिन कुछ न कुछ कारनामे होते रहते हैं, जिसके कारण यह चर्चा में बना रहता है। ताजा मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। मैहर निवासी एक व्यक्ति को कीड़ा काटने पर परिजन उसे लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन मरीज को लेकर आधे घंटे तक भटकते रहे, लेकिन उन्हें डॉक्टर नजर नहीं आए।
विज्ञापन
डॉक्टर न मिलने पर परिजन हताश हो गए और उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं, तभी डॉक्टर साहब पहुंचे और पूछे कौन शोर मचा रहा है। इसके बाद परिजन को जाकर एक तमाचा जड़ दिया। आधा घंटे तक यह कारनामा चलता रहा, फिर जाकर मरीज का इलाज हुआ। यह सभी आरोप परिजन विजय कुमार प्रजापति द्वारा लगाए है।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन विजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर का नाम अजीत कुमार सिंह है। मैहर निवासी विजय कुमार प्रजापति सतना में अपनी बहन के यहां रहते है और ऑटो चलाते हैं। वह अपने साथ मरीज को जिला अस्पताल सतना लाए थे।
विज्ञापन
