{"_id":"61d45702c823a8227f11f090","slug":"dj-thief-in-chhatarpur-dj-and-speaker-stoled-from-temples-system-worth-3-50-lakhs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर मचाए शोर: छतरपुर में मंदिरों से डीजे और स्पीकर चुराने वाला चोर गिरफ्तार, 3.50 लाख का सिस्टम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर मचाए शोर: छतरपुर में मंदिरों से डीजे और स्पीकर चुराने वाला चोर गिरफ्तार, 3.50 लाख का सिस्टम बरामद
Tue, 04 Jan 2022 07:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
चोर मचाए शोर कहावत छतरपुर में भी चरितार्थ हुई जब चोर ने शोर मचाने का सामान ही चुरा लिया। चोर ने एक नहीं बल्कि तीन जगहों से डीजे साउंड सिस्टम चुराए और पकड़ा गया। पुलिस को उसके पास 3.5 लाख रुपये का सामान मिला है।
विज्ञापन
चोर से बरामद डीजे सिस्टम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ऐसा चोर, जो सिर्फ डीजे साउंड सिस्टम चुराता है। एक-दो जगह नहीं बल्कि तीन जगहों से उसने सिर्फ डीजे सिस्टम और स्पीकर चुराए। जाहिर है कि वह खुद का डीजे शुरू करना चाहता था। पुलिस को उसकी खबर लग गई और उसके पास से 3.5 लाख रुपये मूल्य के सिस्टम बरामद हुए हैं। मामला छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलगुवां का है।
पुलिस ने जांच के सिलसिले में सौरभ दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई मामलों का खुलासा हो गया। पता चला कि ग्राम खटोला के माता मंदिर से प्यारेलाल कुशवाहा के डीजे साउंड सिस्टम को उसने ही चुराया है। एक महीने पहले सटई थाना क्षेत्र में ग्राम सांदनी से विकास अहिरवार के डीजे साउंड सिस्टम के साथ ही मातगुवां थाना क्षेत्र में ग्राम खैरो माता के मंदिर से भी सौरभ ने डीजे सिस्टम चुराया था।
पुलिस के पास अलग-अलग चोरी से 3.5 लाख रुपये मूल्य का डीजे साउंड सिस्टम बरामद हुआ है। पुलिस ने इस दौरान ग्राम सांदनी और ग्राम खेरो में हुई चोरी का सामान भी सौरभ के पास से जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।