फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Division seen in Congress camp before elections, block president's letter against city president goes viral

MP News: चुनाव से पहले कांग्रेस खेमे में फिर नजर आई फूट, शहर अध्यक्ष के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष का लिखा पत्र वायरल

Tue, 04 Apr 2023 01:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह ने कमलनाथ को लिखे पत्र में लिखा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले शहर अध्यक्ष के साथ वह काम नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह ब्लॉक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Division seen in Congress camp before elections, block president's letter against city president goes viral
बाएं शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, दाएं ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर कांग्रेस में एक बार फिर से फूट नजर आने लगी है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के बीच चल रही तनातनी इसकी वजह बताई जा रही है। इसी मामले से जुड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शहर अध्यक्ष के खिलाफ लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कांग्रेस की स्थिति खुद बयां कर रहा है।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के पत्र के यह मायने निकाले जा रहे हैं कि रतलाम शहर कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पत्र के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष ने रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और अपने पद से इस्तीफा देने की बात लिखी है। ब्लॉक अध्यक्ष ने यह पत्र 28 फरवरी 2023 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने शहर कांग्रेस के दोनों ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां कर दी हैं। विजय सिंह चौहान की पत्नी को नगर निगम चुनाव में पार्टी ने पार्षद का टिकट दिया था और वह चुनाव जीत कर पार्षद भी बनी, लेकिन निगम चुनाव के बाद ब्लॉक अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष में मनमुटाव शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में कहा गया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की कार्यप्रणाली केवल मैनेजमेंट पर आधारित है। जमीनी सतह पर कुछ भी नहीं है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि निगम चुनाव में उन्होंने कई वॉर्डों में अपने चहेते लोगों को टिकट दे दिए जबकि उन वॉर्डों में कांग्रेस के जीतने वाले उम्मीदवार थे। जिसके चलते कांग्रेस को कई वॉर्डो में हार का सामना करना पड़ा।


विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले शहर अध्यक्ष के साथ वह काम नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह ब्लॉक अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। यह पत्र अब करीब एक माह बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने शहर कांग्रेस के दोनों ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियां की हैं। नई नियुक्तियों में शहर कांग्रेस के ब्लॉक क्रमांक एक के अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक 2 अध्यक्ष बसंत पंड्या, उपब्लॉक अध्यक्ष गणेश यादव और सोहेल काजी बनाये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed