{"_id":"61b320036a2c940b7f011a93","slug":"dirt-in-the-district-hospital-of-shajapur-the-minister-in-charge-reprimanded-the-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शाजापुर के जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने लगाई अफसरों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शाजापुर के जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने लगाई अफसरों की क्लास
Fri, 10 Dec 2021 03:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:37 PM IST
सार
जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अव्यवस्था और गंदगी दिखने पर नाराजगी जाहिर की। मंत्री यादव ने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने जिला अस्पताल पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव अव्यवस्था और गंदगी दिखने पर जमकर नाराज हुए। फटकार मिलने पर अधिकारी जी सर- जी सर कहते नजर आए। मंत्री यादव ने सख्त लहजे में कहा कि अस्पताल में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम सरकारी अस्पताल को प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसी लापरवाही से हम कैसे सुधार कर पाएंगे। मंत्री यादव ने एसएनसीयू वार्ड, महिला वार्ड, आईसीयू का निरीक्षण किया। यहां तक कि मंत्री ने अस्पतालों के शौचालय में सफाई व्यवस्था भी देखी। गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। कमियों और अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों के रुपये मांगने की शिकायत
मंत्री यादव जब वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाय के लिए पाइप लाइन का निरीक्षण कर रहे थे तो उसमें कई जगह लीकेज नजर आए, इस पर मंत्री यादव भड़क गए और सिविल सर्जन और सीएमएचओ को कहा कि आपकी छोटी लापरवाही से मरीज़ की जान जा सकती है। मंत्री के दौरे के दौरान कुछ मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपये मांगने की शिकायत भी की। इस पर मंत्री ने जांच की बात कहते हुए अफसरों को अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री यादव ने अस्पताल के पास स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
ग्वालियर और जबलपुर में भी कमीशन प्रणाली लाएंगे
मंत्री यादव ने इंदौर-भोपाल में कमीशन प्रणाली लागू होने के सवाल पर कहा कि यदि इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आएंगे तो ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों के लिए हुए विचार किया जाएगा।