{"_id":"654e0b3edfb69d022e0c737b","slug":"mp-election-2023-congress-and-independent-supporters-clash-over-meeting-place-fight-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: सभास्थल को लेकर भिड़े कांग्रेसी और निर्दलीय समर्थक, मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: सभास्थल को लेकर भिड़े कांग्रेसी और निर्दलीय समर्थक, मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Fri, 10 Nov 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:21 PM IST
सार
डिंडौल जिले के बजाग जनपद मुख्यालय के गांधी चौक में सभा स्थल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम के समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते और उनके समर्थकों से भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डिंडौरी जिले में कांग्रेसी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में कांग्रेस प्रत्याशी सर्मथक और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। झगड़ा सभास्थल को लेकर हुआ है।
बता दें कि गुरुवार को बजाग जनपद मुख्यालय के गांधी चौक में सभा स्थल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम के समर्थक निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते और उनके समर्थकों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि बजाग जनपद मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम गांधी चौक में सभा करके चले गए। उनका समय 3 बजे से 3 बजकर 50 मिनिट निर्धारित था। इसके बाद उसी जगह पर निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते सभा करने पहुंच गए। निर्दलीय प्रत्याशी को 4 बजे से पांच बजे तक का समय दिया गया है। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम के समर्थकों को जानकारी लगी तो वे सभा स्थल पहुंच गए और उस जगह की परमिशन दिखाने को कहने लगे और इतने में दोनों पक्ष भिड़ गए। कानून व्यवस्था बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और दोनो पक्षों को खदेड़ा। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते और कांग्रेस समर्थक बजाग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। डिंडौरी विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर राम बाबू देवांगन का कहना है कि जानकारी लगी है जगह को लेकर विवाद कर रहे थे पुलिस थाने ले जाया गया है।
कांग्रेस बोली हमारी सभा स्थल पर कर रहे थे सभा
कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस की सभा स्थल पर सभा करने और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर हिंसक होने का आरोप लगाया तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ने उसी जगह अनुमति होने का दावा किया और चुनावी हार का डर बताया है। मामले में डिंडोरी कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी ओमकार मरकाम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की कि निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते अपने समर्थकों के साथ हमारे मंच पर कार्यक्रम करने पहुंच गए। वहां हमारा टेंट लगा हुआ था। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने जाकर पूछना चाहा कि किसकी अनुमति से यहां कार्यक्रम हो रहा है तो निर्दलीय प्रत्याशी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया गया जो गलत है। प्रशासन से शिकायत की है। जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी बोले कांग्रेस की बौखलाहट
निर्दलीय प्रत्याशी रुद्रेश परस्ते ने समर्थकों के साथ पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि प्रशासन द्वारा पंचायत भवन मैदान के पास आयोजन की अनुमति दी गई थी। हम समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता डीजे बजाने लगे और व्यवधान उत्पन्न करने लगे। कांग्रेस के लोगों को कुर्सी जाती दिख रही है, उसी की बौखलाहट है। इसलिए व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 147, 148 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान धाराएं बढ़ सकती हैं।