{"_id":"5e1ebf8e8ebc3e4b5c63477d","slug":"digvijaya-singh-and-kailash-vijayvargiya-video-at-an-event-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब विजयवर्गीय ने दिग्विजय को पहनाई टोपी, दिखा सियासत का अलग अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जब विजयवर्गीय ने दिग्विजय को पहनाई टोपी, दिखा सियासत का अलग अंदाज
Wed, 15 Jan 2020 01:00 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह
- फोटो : Amar ujala
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज सियासत का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक सथ दिखाई दिए।
विज्ञापन
इंदौर के पलासिया स्थित आदर्श रोड पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता एक दूसरे से मुस्कुराते चेहरे के साथ गले मिले। इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को मालवी टोपी पहनाकर अभिवादन किया। शुरुआत में दिग्विजय ने टोपी पहनने से इनकार कर दिया लेकिन जब बाद में उनके लिए दूसरी टोपी मंगाई गई तब उन्होंने उसे पहन लिया।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संयोग से आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से इंदौर में मुलाकात हो गई! उनसे पुरानी बातें याद करते हुए हंसी-मजाक कर अच्छा लगा!
विज्ञापन
संयोग से आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @digvijaya_28 जी से इंदौर में मुलाकात हो गई! उनसे पुरानी बातें याद करते हुए हंसी-मजाक कर अच्छा लगा! pic.twitter.com/bm6kAPxkN0
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 15, 2020
बता दें कि ये दोनों नेता मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा स्थान तो रखते ही हैं साथ में राजनीतिक और वैचारिक रूप से एक दूसरे के कट्टर विरोधी भी हैं। कई मौकों पर दोनों नेता एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आए हैं।
दिग्विजय सिंह को कैलाश विजयवर्गीय का राजनैतिक गुरु भी कहा जाता है। हाल में ही कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर में आग लगाने के बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं ने निशाना भी साधा था। वहीं आज दो अलग-अलग राजनैतिक ध्रुवों को एक मंच पर देखकर जनता के साथ दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता में आश्चर्यचकित हो गए।
#WATCH Madhya Pradesh: Senior Congress leader Digvijaya Singh & National General Secretary of BJP Kailash Vijayvargiya, at an event in Indore. pic.twitter.com/T5mX9kR6jO
— ANI (@ANI) January 15, 2020
