फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijaya Singh accuses government of harassing Congress leaders and meets Sumitra Mahajan

दिग्विजय का आरोप: कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही है मध्यप्रदेश सरकार, सुमित्रा महाजन से की मुलाकात

Tue, 28 Sep 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राज्य सरकार पर कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Digvijaya Singh accuses government of harassing Congress leaders and meets Sumitra Mahajan
सुमित्रा महाजन और दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के इशारों पर हमारी पार्टी के नेताओं को गलत तरीके से आपराधिक मामलों में फंसाया जा रहा है। यह टिप्पणी उन्होंने इंदौर जिला प्रशासन के खिलाफ निकाली गई एक रैली में की। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय संविधान का पालन करना चाहिए।  

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को इंदौर में ही पूर्व लोकसभा स्पीकर और वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन निर्दोष कांग्रेस नेताओं को (आपराधिक मामलों में) फंसा रहा है। उनके मकानों को अवैध घोषित कर ढहाया जा रहा है और भाजपा के इशारों पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस, प्रदेश सरकार और प्रशासन के इस दमनकारी व्यवहार को कतई स्वीकार नहीं करेगी और इसके खिलाफ विधानसभा के साथ-साथ सड़कों पर लड़ेगी।
विज्ञापन


सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
वहीं, नए संसद भवन के निर्माण को लेकर भी दिग्विजय ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इंग्लैंड में 250 साल पुराने संसद भवन में कोई बदलाव नहीं किया गया... हमारा संसद भवन अच्छी स्थिति में है लेकिन फिर भी बिना किसी से विचार-विमर्श किए या टेंडर जारी किए बिना ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई सेंट्रल विस्टा परियोजना शुरू कर दी। बीते दिनों नए संसद भवन के निर्माण स्थल का प्रधानमंत्री द्वारा अचानक किए गए दौरे को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री वहां फोटो खिंचवाने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed