फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay trapped by tweeting wrong photo: Bihar's photo was told of Khargone, Narottam said opinion from experts taking action

दिग्गी ने खरगोन की बताकर बिहार की फोटो पोस्ट की: शिवराज बोले दंगे की साजिश, सरकार कर सकती है कानूनी कार्रवाई

Tue, 12 Apr 2022 01:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

अपने विवादित बयानों के लिए अलग पहचान रखने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अब बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। इस पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश बताया है। 

विज्ञापन
Digvijay trapped by tweeting wrong photo: Bihar's photo was told of Khargone, Narottam said opinion from experts taking action
दिग्विजय सिंह का वह ट्वीट, जो उन्होंने ट्रोल होने पर डिलीट कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नए विवाद को न्योता दे दिया है। उन्होंने बिहार की एक तस्वीर को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। जब ट्रोल हुए तो ट्वीट ही डिलीट कर दिया। इसके बाद भी राज्य सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के रास्ते तलाश रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे दंगे भड़काने की साजिश बताया। वहीं, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले कि कानूनी कार्रवाई करने के लिए विधि विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन और बडवानी में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद सरकार दंगाइयों पर सख्ती बरत रही है। मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मस्जिद में भगवा ध्वज लगाने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि क्या तलवार लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है? क्या खरगोन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके, चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए, आपने निष्पक्ष होकर सरकार चलाने की शपथ ली है। गलत फोटो के लिए दिग्विजय सिंह ट्रोल हुए, तो उन्होंने यह ट्वीट ही डिलीट कर दिया।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधि विशेषज्ञों से ले रहे हैं राय
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने गलत ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट किया। दिग्विजय सिंह ने हमेशा की तरह मध्य प्रदेश को बदनाम किया है। वह इस तरह का ट्वीट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं, ताकि उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।




सीएम बोले- धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है। वह मध्य प्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
 
रामेश्वर शर्मा बोले- निष्पक्ष तुड़ाई होगी
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यही तो मामा के बुलडोजर की ताकत है। चला खरगोन के जिहादियों पर और दर्द सीधे आपके दिल तक पहुंच गया। आप रात भर न सो पाए होंगे, आपका मन बड़ा व्यथित होगा इसलिए ये झूठा फोटो ले आए। निष्पक्ष तुड़ाई की जाएगी जिस घर से पत्थर, पेट्रोल बम निकला था, उसे घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उधर, भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह सदैव तुष्टिकरण की राजनीति करते आए हैं। इस देश में हिंदुओं को आतंकवादी बताने में कोई अग्रणी है तो वह दिग्विजय सिंह है। मुंबई में आंतकवादी हमला होता है तो आईएसआईएस की बजाय वह आरएसएस को दोष देते हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed