फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh used abusive language for his own party MP Meenakshi Natarajan

Imarti Devi News: दिग्विजय सिंह ने सात साल पहले अपनी ही पार्टी की सांसद के लिए इस्तेमाल किए थे अभद्र शब्द

Tue, 20 Oct 2020 01:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh used abusive language for his own party MP Meenakshi Natarajan
Kamalnath and Digvijay Singh - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, चुनावी भाषण के दौरान नेताओं की जुबान भी फिसलने लगी है। भाषण देते वक्त नेता अपनी मर्यादा को भी ताक पर रख दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कुछ दिन पहले डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज कैबिनेट के मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए यह कोई नई बात नहीं है वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद के खिलाफ सात साल पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त अपनी ही पार्टी की एक महिला सांसद को '100 टंच माल' कह दिया था। बयान पर बवाल हुआ तो, दिग्विजय ने मानहानि का केस करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। इस बयान पर भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा था कि 'दिग्विजय सिंह बीमार हो गए हैं, अभद्र भाषा में बातचीत करने का अधिकार उनके पास है और उनको कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।'
विज्ञापन



दिग्विजय की सफाई- मैंने मीनाक्षी नटराजन की तारीफ की
दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर बवाल के बाद कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उस वक्त दिग्विजय ने कहा कि 'मैंने बयान को देखा। जो चैनल दिखा रहे हैं, उनको मैं मानहानि का नोटिस दूंगा। मैंने मीनाक्षी नटराजन की तारीफ की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दिग्विजय सिंह ने यह बयान जुलाई 2013 में मंदसौर में दिया था। मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त वह इलाके की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर '100 टंच माल' की टिप्पणी कर डाली थी। सभा में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 'मैं अंत में आपसे इतना ही कहूंगा मीनाक्षी नटराजन आपकी लोकसभा की सदस्य हैं। गांधीवादी हैं, सरल हैं, ईमानदार हैं। सबके पास जाती हैं, गांव-गांव जाती हैं। मैं अभी कल से इनके इलाके में देख रहा हूं। मुझे भी 40-42 साल का अनुभव है। मैं भी पुराना जौहरी हूं। राजनीतिज्ञों को थोड़ी सी बात में पता चल जाता है कि कौन फर्जी है और कौन सही है। यह '100 टंच माल' हैं और गरीबों की लड़ाई लड़ती हैं। मंदसौर जैसे जिले की गुटबाजी में नहीं पड़तीं, सबको साथ लेकर चलती हैं। दिल्ली में भी इन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। लोकसभा के अंदर भी और पार्टी में भी। सोनिया और राहुल इनको बहुत मानते हैं। साथियो ये आपकी संसद सदस्य हैं, इनको पूरा सपोर्ट करिए, समर्थन करिए।'

कमलनाथ ने कैबिनेट मंत्री को कहा 'आइटम'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने 18 अक्तूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कह दिया। बता दें कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि 'आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या 'आइटम' है।


इमरती देवी का छलका दर्द
भाजपा नेता इमरती देवी ने कहा कि अगर मैं गरीब परिवार में पैदा हुई तो मेरी क्या गलती है? अगर मैं दलित हूं तो मेरी क्या गलती है? मैं सोनिया गांधी से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में न रखें। वह भी एक मां हैं। अगर महिलाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा तो कोई भी महिला कैसे आगे बढ़ सकती है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed