फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh targeted Modi government and said demonetisation made fake notes real

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- नोटबंदी से नकली नोट असली हुए

Sat, 13 Nov 2021 11:41 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh targeted Modi government and said demonetisation made fake notes real
दिग्विजय सिंह - फोटो : पीटीआई

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के जन जागरण अभियान की मध्यप्रदेश में शुरुआत करते हुए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था चौपट हुई और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चेतावनी सच निकली। मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी से जीडीपी में कम से कम दो फीसदी का नुकसान होगा और यह एक संगठित लूट और घोटाला हैं ।

विज्ञापन


सरकार ने कहा था काला खत्म होगा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश से वादा किया था कि नोटबंदी से नकली करेंसी समाप्त हो जाएगी। भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। काला धन खत्म हो जाएगा और आतंकवाद समूल नष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन


तथ्य यह है कि नोटबंदी के पूर्व लगभग 17 लाख करोड़ की तरल नगदी करेंसी के रूप में बाजार में थी जबकि आज 28 लाख करोड़ से अधिक तरल नगदी बाजार में है। यह 11 लाख करोड़ की अतिरिक्त मुद्रा कहां से आई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है
क्या नोटबंदी के माध्यम से नकली नोट असली में परिवर्तित किए गए हैं? इसका जवाब इस सरकार को देना होगा। इस घोटाले पर सरकार की तरफ से कोई सफाई क्यों नहीं है?

आगे दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है? क्या आतंकवाद नष्ट हो गया है? क्या काला धन वापस आ गया है? नहीं जुमला सरकार के इन जुमलों ने देश की अर्थव्यवस्था जरूर चौपट कर दी है ।

एमएसएमई पर छाया संकट
दिग्विजय सिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश के एमएसएमई पर जबरदस्त संकट छाया है। चालीस फीसद से ज्यादा उद्योग बंद हो गए हैं जबकि देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी यही छोटे और मझोले उद्योग हैं।  देश में चार-पांच उद्योग पतियों को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा अकेले पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने पिछले 1 साल में साढ़े तीन लाख करोड़ की अतिरिक्त कमाई की है। कहा गया था कि टीकाकरण कराना है तो महंगा पेट्रोल खरीदना पड़ेगा। टीकाकरण का खर्चा तो मात्र 20हजार करोड़ है तो बाकी पैसे कहां गए? 


अभियान का उद्देश्य
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन नीतियों के खिलाफ जन जागरण का अभियान गांव-गांव तक ले जाना चाहती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य से पांच व्यक्तियों को वर्धा के ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये प्रशिक्षक प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 10 कार्यकर्ताओं को ट्रेन करेंगे और संसदीय क्षेत्र के प्रशिक्षक प्रत्येक विधानसभा पर 10-10 प्रशिक्षक तैयार करेंगे। इसके बाद हमारे संगठनात्मक मंडलों एवं सेक्टरों पर 20-20 प्रशिक्षक तैयार होंगे, जो कांग्रेस की रीति नीति और दर्शन को लोगों के बीच में ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed