फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh target on Mohan Bhagwat says When the DNA of Hindu-Muslim is same then what need of anti-conversion law

दिग्विजय सिंह का संघ प्रमुख पर निशाना: 'जब हिंदू-मुसलमान का ‘डीएनए’ एक तो धर्मांतरण विरोधी कानून की क्या जरूरत’

Fri, 09 Jul 2021 03:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सीहोर
एजेंसी, सीहोर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 03:57 AM IST
सार

  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘डीएनए’ वाले बयान पर संघ प्रमुख पर फिर साधा निशाना

विज्ञापन
Digvijay Singh target on Mohan Bhagwat says When the DNA of Hindu-Muslim is same then what need of anti-conversion law
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत के ‘डीएनए’ वाली टिप्पणी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, अगर हिंदू-मुसलमान का डीएनए एक ही है तो धर्म परिवर्तन कानून और लव-जिहाद कानून की क्या जरूरत थी? फिर तो भागवत व एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का डीएनए एक ही है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अगर ऐसा था तो फिर भाजपा शासित राज्यों में धर्म परिवर्तन और अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ कानून लाने की जरूरत क्या थी। उल्लेखनीय है कि यूपी, मध्यप्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों के एक समूह ने ऐसे कानून बनाए हैं जो शादी या धोखाधड़ी से धर्मांतरण को प्रतिबंधित करते हैं।
विज्ञापन


भागवत ने हाल ही गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि सभी भारतीयों का ‘डीएनए’ एक है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि लिंचिंग में शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं। संघ प्रमुख के इस बयान पर दिग्विजय ने पहले भी उन पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed