फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh support aryan khan on drug case

आर्यन को दिग्गी सपोर्ट: शाहरुख का बेटा होने की वजह से आर्यन को निशाना बनाया जा रहा हैः दिग्विजय

Sat, 23 Oct 2021 07:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 23 Oct 2021 07:26 PM IST
सार

दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आखिर, दिग्विजय सिंह आर्यन खान का बचाव करने आ ही गए। यह मामला अदालतों में है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और सिंह ने इस मामले में फैसला ही सुना दिया! आप कब तक तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करते रहेंगे?

विज्ञापन
Digvijay singh support aryan khan on drug case
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि आर्यन खान को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा है। आर्यन को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में ड्रग्स केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्गी राजा तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई के तट पर एक क्रूज पर छापा मारा था। इसी दौरान 23 वर्षीय आर्यन को गिरफ्तार किया था। आर्यन इस समय न्यायिक हिरासत में जेल में है। आर्यन की जमानत याचिका बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पूछा- उसका अपराध क्या है? 
दिग्विजय सिंह ने इस मसले पर शनिवार सुबह ट्वीट किया- 'यह दुखद है कि शाहरुख का बेटा होने की वजह से आर्यन को निशाना बनाया जा रहा है। उसका अपराध क्या है? उसके साथ मौजूद किसी व्यक्ति के पास 5 ग्राम ड्रग्स मिली है! मुंद्रा पोर्ट पर बरामद हुई कई टन हेरोइन का क्या हुआ? कुलदीप सिंह कौन है? एनसीबी और एनआईए इस केस की जांच कर रही है, कृपया वह हमें बताएगी कि क्या हो रहा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह का इशारा 3 हजार किलो हेरोइन की ओर है, जिसे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से डीआरआई ने पिछले महीने दो कंटेनर्स से बरामद किया गया था। इस कंसाइनमेंट को दुनिया में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की कीमत 21 हजार करोड़ रुपए है।




 
भाजपा ने किया पलटवार
दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आखिर, दिग्विजय सिंह आर्यन खान का बचाव करने आ ही गए। यह मामला अदालतों में है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और सिंह ने इस मामले में फैसला ही सुना दिया! आप कब तक तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करते रहेंगे? कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने हमेशा कानून का दुरुपयोग किया है और इसी तरह के हथकंडों को आजमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed