दिग्विजय सिंह बोले, कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पिता माधवराव को दिया पर्याप्त सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं और उनके पिता माधवराव सिंधिया में पर्याप्त सम्मान और अवसर दिए हैं। सिंह ने एक लेख को लेकर ट्वीट किया, सिंधिया से भाजपा में कैसे व्यवहार किया जा रहा है? मैंने माधवराव जी सिंधिया के साथ मिलकर काम किया है। ज्योतिरादित्य जी की उनके पिता के साथ तुलना करना माधवराव के साथ अन्याय होगा। कांग्रेस ने माधवराव जी और ज्योतिरादित्य को बहुत सम्मान और अवसर दिया।
भाजपा में सिंधिया के ये क्या हाल! - Naya India
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 26, 2020
माधव राव जी सिंधिया के साथ मैंने बहुत ही निकटता के साथ काम किया है। उनकी तुलना ज्योतिरादित्य जी से करना माधव राव जी के साथ अन्याय होगा।
कॉंग्रेस ने माधव राव जी व ज्योतिरादित जी को भरपूर सम्मान व अवसर दिया। https://t.co/FLSyxKA4J7
इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पिता माधवराव सिंधिया को ‘गद्दार’ कहा था, जो जाहिर तौर पर पक्ष बदलने के लिए उन पर कटाक्ष कर रहे थे। इंदौर की सांवेर सीट से चुनाव लड़ रहे गुड्डू ने 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी। लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्च में भाजपा में शामिल हो जाने के बाद, वह कांग्रेस में वापस लौट आए।
