फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh's warning: wrote a letter to the Chief Minister and asked for time, said - meet or else I will sit on dharna

दिग्विजय सिंह की चेतावनी: पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मांगा समय, कहा- मुलाकात करो नहीं तो धरने पर बैठ जाऊंगा

Wed, 19 Jan 2022 03:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि बीस जनवरी तक समय नहीं मिलता है 21 जनवरी से मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ जाऊंगा। 

विज्ञापन
Digvijay Singh's warning: wrote a letter to the Chief Minister and asked for time, said - meet or else I will sit on dharna
Bhopal: वीडियो जारी कर अपनी बात रखते दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक माह से मिलने का समय मांग रहा हूं पर अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि बीस जनवरी तक समय नहीं मिलता है 21 जनवरी से मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ जाऊंगा।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के पत्र में कहा गया है कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में आ रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि इसको लेकर पूर्व में आपको पत्र भी लिखे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की समस्या से अवगत कराने के लिए कोविड प्रोटोकाल के तहत छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ बीस जनवरी तक मिलने का समय देने पर निर्णय लें। यदि समय नहीं दिया जाता है तो फिर मुझे प्रभावित किसानों के साथ आपके (मुख्यमंत्री) आवास के सामने धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। और तब तक नहीं उठूंगा, जब तक मुलाकात नहीं हो जाती। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वह शिवराज सिंह से लंबे समय से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री समय नहीं दे रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को कहा दिया है कि 20 जनवरी तक मुलाकात का समय दें, नहीं तो 21 जनवरी से सीएम हाउस के सामने वह किसानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed