दिग्विजय सिंह का दावा: उज्जैन में पाकिस्तान नहीं 'काजी साहब जिंदाबाद' के लगे थे नारे, भाजपा ने किया पलटवार
उज्जैन में कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में हुई नारेबाजी के मामले में मामला दर्ज किए जाने की कार्रवाई का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विरोध किया है। वहीं, भाजपा ने उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति करने वाला बताया है और ऐसे लोगों को अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की नसीहत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य के उज्जैन में जिन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, असल में वह 'काजी साहब जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। रविवार की रात राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि फेक न्यूज के आधार पर नारे के साथ छेड़छाड़ हुई। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को इस पूरे मामले की पुष्टि करने के बाद ही कार्रवाई करनी चाहिए थी।
फेक न्यूज़ के आधार पर “क़ाज़ी साहब ज़िंदाबाद” को “ पाकिस्तान ज़िंदाबाद” बता कर कई लोगों पर मुक़दमे दायर हो गए। मप्र पुलिस को कार्रवाई करने के पूर्व वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए था। यदि गिरफ़्तारी हुई है तो प्रकरण वापस लेना चाहिए। https://t.co/a1ysNZUkFt
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 22, 2021विज्ञापन
मध्यप्रदेश: उज्जैन में चार लोगों पर रासुका, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में कार्रवाई
दिग्विजय सिंह ने मांग की अगर इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है तो यह कार्रवाई वापस लेनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस सासंद के इस बयान के बाद राज्य में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि वह तुष्टीकरण की राजनीति के लिए राष्ट्र विरोधी शक्तियों का समर्थन कर रहे हैं। देश के विरोध में खड़े होने लोगों का नेतृत्व कर दिग्विजय सिंह को उन्हें पाकिस्तान ले जााना चाहिए।
#MadhyaPradesh में #Talibani सोच व राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों को बख्शा नहीं जाएगा। #Ujjain मामले की नए सिरे से जांच नहीं होगी।@digvijaya_28 जी अपनी तुष्टिकरण की सियासत के लिए देश विरोधी लोगों के पक्ष में खड़े होते आए हैं। उनको ऐसे लोगों का नेतृत्व कर पाकिस्तान ले जाना चाहिए। pic.twitter.com/D0JcvuzSvp
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 23, 2021
