फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh bro and chanchoda mla laxman singh attacks on DM says what is the status of the collector over padyatra against inflation

बिगड़े बोल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह बोले- कलेक्टर की औकात ही क्या, जो हमें..

Sun, 05 Sep 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 11:09 AM IST
सार

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में हैं। पदयात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने कलेक्टर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने  कहा कि कलेक्टर की औकात क्या है?

विज्ञापन
Digvijay singh bro and chanchoda mla laxman singh attacks on DM says what is the status of the collector over padyatra against inflation
लक्ष्मण सिंह, चांचौड़ा विधायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कलेक्टर की औकात क्या है? तुम्हारे जैसे कई कलेक्टर आए और चले गए और कई आएंगे। महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने पर विधायक लक्ष्मण सिंह ने कलेक्टर पर निशाना साधा। शनिवार को महंगाई के मुद्दे पर मधुसूदनगढ़ में निकाली गई पदयात्रा को लिखित अनुमति न देने पर वह भड़क गए । 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह की अगुआई में महंगाई के खिलाफ 15 किमी की पदयात्रा निकाली गई थी।  मधुसूदनगढ़ इलाके के उकावद गांव के ढोका मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई और यहीं पर समापन  किया गया। कलेक्टर से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन


भाजपा पर बरसे चाचा-भतीजा
पदयात्रा के समापन के मौके पर राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह और उनके चाचा विधायक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को सभा की अनुमति दे दी जाती है। तब कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है, लेकिन कांग्रेस की रैली या फिर किसानों की आवाज उठाने पर कोरोना फैलता है। लक्ष्मण सिंह ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करतु हए कहा कि चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ ये सभी जनता के नौकर हैं, जनता मालिक है। यह लोकतंत्र खून बहाकर हासिल किया है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक भी भाजपा के लोग बाहर नहीं निकले थे। इस इतिहास को कई भाजपा के नेताओं ने स्वीकार किया है। भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है और न ही अधिकारियों से। स्वतंत्रता संग्राम से पहले भाजपाई अंग्रेजों के गुर्गें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एसडीएम पहले किसी की नहीं सुनता था
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एक एसडीएम आया था, जो किसी की बात नहीं सुनता था। वह अब बिल्कुल ठीक हो गया है। अब हमारी पार्टी का कोई आदमी जाता है, तो कहता है कि साहब चाय पीजिए। अब यही हम राघौगढ़ में चाहते हैं कि कांग्रेस के व्यक्ति और जनता का स्वागत अधिकारी खड़े होकर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed