फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay on target of BJP leaders: Former CM said BJP leaders chant Digvijay's name instead of chanting Ram's name

दिग्गी के वार पर BJP नेताओं का पलटवार: कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपाई राम नाम जपने के बजाय दिग्विजय नाम जपते हैं

Sat, 30 Apr 2022 04:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा नेताओं के बीच वार-पलटवार नए स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पांच नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपाई राम नाम जपने के बजाय सिर्फ दिग्विजय नाम जपते रहते हैं।

विज्ञापन
Digvijay on target of BJP leaders: Former CM said BJP leaders chant Digvijay's name instead of chanting Ram's name
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा नेताओं में वार-पलटवार नए स्तर पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पांच नेताओं का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय सिर्फ दिग्विजय नाम जपते रहते हैं। इस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों जमीनी स्तर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से ज्यादा सक्रिय कोई नेता नजर नहीं आता। दिग्विजय जितने जमीन पर सक्रिय हैं, उतने ही सोशल मीडिया पर भी। उनकी एक्टिविटी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा के हर नेता की नजर रहती है। अब दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो जारी किया है। इसमें सभी दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए दिख रहे है। दिग्विजय ने इस पर लिखा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय दिग्विजय नाम जपते हैं। फिर यह भी कहते हैं कि दिग्विजय का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है। जो सम्मान मुझे भाजपा नेताओं से मिलता है, मैं उनका आभारी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि धन्यवाद प्रभु। मेरा नाम जपने के बजाय यह फर्जी राम भक्त भगवान राम का नाम क्यों नहीं जपते?  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग बोले दिग्विजय फ्रस्ट्रेशन निकाल रहे हैं 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय को जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय खुद की तुलना राम से न करें। यह केवल उनकी फ्रस्ट्रेशन निकालने वाली बात है। तुलसीदास ने कहा है कि कुछ अच्छा काम करना है तो विघ्नसंतोषियों का नाम लें। वहीं, भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि श्रीराम के गुणगान में राम विरोधी का नाम न आए ऐसा संभव नहीं। श्री रामनवमी मनाने की चिट्ठी लिखने पर कमलनाथ जी को नेता प्रतिपक्ष का पद गंवाना पड़ गया हो, वो पार्टी श्रीराम में कितना भरोसा करती है, हम जानते हैं। हम राम नाम के सहारे थे, है और रहेंगे। जय श्रीराम। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed