फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Differently-abled girl raped at a Bhopal shelter home, accused sent to two-day police remand

हॉस्टल की कई दिव्यांग छात्राओं से रेप का मामला, दो दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

Fri, 10 Aug 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 10 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled girl raped at a Bhopal shelter home, accused sent to two-day police remand

भोपाल के एक निजी हॉस्टल में रेप की घटना के बाद अब धीरे-धीरे कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में कई दिव्यांग छात्राओं से रेप की खबर सामने आ रही है। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली उस हॉस्टल की दो छात्राओं ने इंदौर के हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये दोनों सगी बहने हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अवधपुरी के जिस हॉस्टल में रेप की ये वारदात हुई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। उसी हॉस्टल की दो लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद अब इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी हॉस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


इन दोनों सगी बहनों ने ये भी खुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ऐसा ही किया था और फिर उसका गर्भपात करा दिया था। वो छात्रा अब लापता है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत ये भी है कि आरोपी अश्विनी शर्मा लड़कियों के माता-पिता को कभी-भी हॉस्टल नहीं दिखाता था। माता-पिता लड़कियों को लेकर आते थे तो वो नादरा बस स्टैंड आकर वहां से लड़कियों को हॉस्टल के लिए ले जाता था। हॉस्टल की लड़कियों ने करीब 6 महीने पहले सामाजिक न्याय विभाग और आईटीआई कॉलेज में शिकायत की थी। लेकिन आरोपी के हाई-प्रोफाइल लोगों से ताल्लुकात होने के कारण उसकी शिकायत दबा दी गई। 


आरोपी अश्विनी शर्मा के घर में पीजी में रहने वाले एक स्टूडेंट ने खुलासा किया है कि एक महीने से अश्विनी शर्मा परेशान था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। वो देर रात घर आता था। 3 दिन पहले उसने घर का सामान हॉस्टल में शिफ्ट कराया था। रेप का खुलासा करने वाली लड़की से कुछ दिन पहले उसका विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed