{"_id":"63172eba866b987ec30aa954","slug":"diarrhea-outbreak-in-two-villages-of-harrai-block-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में हर्रई ब्लॉक के 2 गांव में डायरिया का प्रकोप, करीब 60 परिवार के लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में हर्रई ब्लॉक के 2 गांव में डायरिया का प्रकोप, करीब 60 परिवार के लोग चपेट में
Tue, 06 Sep 2022 04:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के दो गांवों में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। डायरिया के प्रकोप से दोनों गांवों में करीब 60 परिवार के लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले हर्रई ब्लॉक के बटकाखापा से लगी ग्राम कुंडाली और ओझल ढाना में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां दूषित पानी और भोजन से अब तक 50-60 परिवार उल्टी-दस्त के शिकार हो गए हैं, जिन्होंने बटकाखापा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार कराया है।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों ही गांव आदिवासी अंचल में बसे हुए हैं। जहां पर हर बार बारिश के बाद लोगों को डायरिया का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। पिछले बार भी यहां पांच से 10 परिवार उल्टी-दस्त के कारण बीमार हुए थे। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में हो गई थी।
विज्ञापन
ओझल ढाना और कुंडाली में डायरिया की प्रमुख वजह दूषित पानी को माना जा रहा है। यहां के अधिकांश परिवार झरिया और तालाब के पानी से अपना निस्तार करते हैं। हालांकि, यहां पर हैंडपंप की व्यवस्था है। लेकिन बारिश के बाद अक्सर पानी दूषित हो जाता है।
विज्ञापन
हर्रई बीएमओ के मुताबिक, ग्रामीणों के द्वारा दूषित भोजन और पेयजल पीने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई है, जिसमें कुछ ग्रामीणों को उल्टी-दस्त, बुखार और सिर दर्द की शिकायत हुई थी। सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी ने बताया, तीन दिन पहले 50 से 60 लोग डायरिया से पीड़ित हुए थे, जिसकी सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई थी। वर्तमान में कोई भी नया मरीज नहीं मिला है, जिससे कहा जा सकता है कि स्थिति नियंत्रण में है।
