फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diarrhea outbreak in Tamiya of Chhindwara 54 villagers suffer from vomiting and diarrhea two die

Chhindwara: तामिया में डायरिया का प्रकोप, 54 ग्रामीण उल्टी-दस्त से पीड़ित, दो की मौत

Mon, 19 Sep 2022 10:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 10:34 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में डायरिया के प्रकोप से दो लोगों की मौत हो गई। कुम्हड़ी खेड़ा में लगभग 54 लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Tamiya of Chhindwara 54 villagers suffer from vomiting and diarrhea two die
तामिया में डायरिया का प्रकोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में डायरिया के प्रकोप से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुम्हड़ी खेड़ा में लगभग 54 लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं। तामिया के ग्राम कुम्हड़ी खेड़ा में बीते एक सप्ताह से उल्टी-दस्त और वायरल मरीजों की संख्या में अचानक तेजी दर्ज की गई। वहीं डायरिया से पीड़ित एक 60 साल की महिला की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई। वहीं, एक 19 साल के युवक की भी मौसमी बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में दो लोगों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। अब तक जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की एक भी नहीं पहुंची है। हालांकि तामिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को ग्राम में पहुंचकर लोगों को दवाओं का वितरण किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से ग्राम में  मौसमी बीमारी का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। हर घर के सदस्य बीमारी से पीड़ित हैं लोगों को उल्टी, दस्त के साथ-साथ फीवर आ रहा है, जिसके चलते स्थिति बिगड़ती जा रही है। कुछ दिनों पूर्व जिन दो लोगों की मौत हुई है वह भी इसी बीमारी से पीड़ित थे उन्हें उचित उपचार समय पर नहीं मिल पाया जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तामिया बीएमओ सिंह ने बताया है कि जानकारी मिलते ही तामिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम में पहुंची थी। जहां टीम ने घर पर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को जांच कर उन्हें उचित दवाओं का वितरण किया गया। वहीं जो लोग भर्ती करने की स्थिति में थे, उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया है कि अब भी सैकड़ों लोग ग्राम में मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed