फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhirendra Krishna Shastri's Hanumant Katha in Rajgarh from 26, 30 thousand women will participate in Kalash Ya

Rajgarh: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राजगढ़ में हनुमंत कथा 26 से, कलश यात्रा में शामिल होंगी 30 हजार महिलाएं

Sat, 24 Jun 2023 07:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 26 जून को शुरू होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 30 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। 
 

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri's Hanumant Katha in Rajgarh from 26, 30 thousand women will participate in Kalash Ya
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के  छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की 26 जून से राजगढ़ में हनुमंत कथा होगी। पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी के प्रयासों से वे 26 जून को ही राजगढ़ आ रहे हैं। इसकी भव्य तैयारियां आयोजन समिति कर रही है। सुरक्षा सहित पार्किंग व्यवस्था जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन कर रहा है। उक्त हनुमंत कथा में लगभग चार से पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। अधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी न हो व यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए भी जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा मार्ग डाइवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


आयोजनकर्ता पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी ने बताया कि,जिले के खिलचीपुर में 25 जून को एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लगभग 30 से 35 हजार महिलाएं एक ही रंग के वस्त्र धारण कर शामिल होंगी। 26 से 28 जून तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन होगा। 29 जून को प्रसादी वितरण होगा जिसमे 27 जून को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


राजगढ़ एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भोजपुर से आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नारदा बङली पर निर्धारित है। सेमलापूरा में दोपहिया वाहन खड़े होंगे, वहीं चार पहिया वाहन मां वैष्णो स्टोन क्रेशर स्थान पर पार्किंग होगी।  समस्त वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मंडी प्रांगण निर्धारित है। वीआईपी पार्किंग हेतु आयोजित समिति का पास होना अनिवार्य है।  राजस्थान एवं माचलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जीरापुर से होते हुए छापीहेड़ा, खुजनेर- पचोर मार्ग से ब्यावरा जाएंगे ,राजस्थान एवं भोजपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन इकलेरा होते हुए गुना मार्ग से भोपाल जाएंगे। l

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed