{"_id":"6ad30f9273b6eefb6e09288f","slug":"illegal-stockpile-of-firecrackers-found-in-hotel-room-dhar-news-c-1-1-noi1504-4842767-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: बिना लाइसेंस होटल के कमरे में चल रहा था पटाखों का अवैध भंडारण, 9 क्विंटल पटाखे बरामद, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: बिना लाइसेंस होटल के कमरे में चल रहा था पटाखों का अवैध भंडारण, 9 क्विंटल पटाखे बरामद, संचालक गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2026 12:49 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:49 PM IST
सार
पुलिस ने धार के राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित एक होटल पर छापा मारकर 9 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए हैं। करीब 2.80 लाख रुपये के पटाखे होटल के एक कमरे में बिना सुरक्षा इंतजामों के रखे गए थे। संचालक इनका वैध लाइसेंस और दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
होटल के कमरे में मिले पटाखे
विस्तार
दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजगढ़ थाना पुलिस ने इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित एक होटल में छापा मारकर 9 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। जब्त किए गए पटाखों की कुल कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोरलेन स्थित एक होटल के कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखी गई है और आरोपी इन्हें बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान होटल के एक कमरे से 50 कार्टन बॉक्स मिले, जिनमें कुल 9 क्विंटल पटाखे भरे हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौरः गरबा खेलने आई बालिका को भाजपा नेताओं ने पीटा, परिजनों को दीं गालियां, कहा- बुला लो पुलिस
विज्ञापन
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालक विकास पिता मोहनलाल सोलंकी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण किया गया था।
होटल के जिस कमरे में पटाखे रखे गए थे, उस कमरे या आसपास आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र, पानी या रेत तक की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे आसपास के लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था। पुलिस ने मौके से सारा माल जब्त कर लिया है। आरोपी विकास सोलंकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों के बारे में भी बारीकी से पूछताछ और विवेचना कर रही है।
