फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi Crime Churhat JE and meter reader arrested red-handed taking bribe of Rs 15,000

Sidhi Crime: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, चुरहट जेई और मीटर रीडर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान चुरहट जेई और मीटर रीडर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sidhi Crime Churhat JE and meter reader arrested red-handed taking bribe of Rs 15,000
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले में बिजली चोरी का केस बनाने और जुर्माना लगाए जाने का डर दिखाकर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगना मीटर रीडर को भारी पड़ गया। जहां आज यानी मंगलवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते मीटर रीडर और जेई को रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता इंद्र बहादुर पटेल पिता कुंज बिहारी पटेल उम्र 24 साल ग्राम कुस्परी का रहने वाला है और पेशे से दुकानदार है। उसने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मुझे बिजली चोरी का हवाला देकर एक लाख 20 हजार जुर्माना लगाने को लेकर हमसे 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस पर उनकी शिकायत पर हमने जांच की और जांच में सही पाया, जिस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता इंद्र बहादुर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेई प्रकाश चंद्र निगम और मीटर रीडर योगेंद्र पटेल के द्वारा बिजली चोरी का केस बनाए जाने और एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने के संबंध में मुझसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर मैंने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed