{"_id":"620371f6435e1f390952d7ee","slug":"dhar-uncontrolled-truck-entered-the-shop-accident-occurred-due-to-tire-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar Accident News: धमाके की आवाज के साथ अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, टायर फूटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar Accident News: धमाके की आवाज के साथ अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, टायर फूटने से हुआ हादसा
Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
जिले के मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरा ट्रक दुकान में जा घुसा। रहवासी क्षेत्र होने से हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए, गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरा ट्रक दुकान में जा घुसा। रहवासी क्षेत्र होने से हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए, गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरे ट्रक का अगला टायर फूटने से हादसा हुआ। टायर फटने से चालक ट्रक से नियंत्रण ख्रो बैठा और सड़क किनारे बने महेश मालवीय के मकान की शटर को तोड़ता हुआ दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलम-बीम को तोड़ते हुए ट्रक दुकान से टकराया है। इससे जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग घरों से घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
महेश मालवीय ने कहा कि किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई। ट्रक पर कॉलम भी गिर चुके थे, पर ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।