फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: The woman's death mystery solved, the husband had killed his wife after her brother's engagement was broken.

धार: महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, भाई की सगाई टूटने से नाराज पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Sun, 13 Feb 2022 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 07:21 PM IST
सार

ग्राम खोखलमाता गोंदीखेड़ा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पति ने घटना वाले दिन पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद रात में गला दबाकर हत्या कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Dhar: The woman's death mystery solved, the husband had killed his wife after her brother's engagement was broken.
महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के ग्राम खोखलमाता गोंदीखेड़ा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पति ने घटना वाले दिन पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद रात में गला दबाकर हत्या कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीओपी रामसिंह मेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी सुबह के समय गांव गोंदीखेड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि महिला संजूबाई की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाया गया। पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पीएम करवा गया। जिसकी रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होना सामने आई। ऐसे में पुलिस ने संजूबाई के पिता बगदीराम, माता सीताबाई सहित अन्य रिश्तेदारों को एसडीओपी ऑफिस पर बुलाया। जहां पर परिजनों ने बयान में बताया कि बेटी ने 4 फरवरी की रात में फोन करके पति के द्वारा मारपीट करना बताया था। मां सीताबाई ने सुबह घर आकर दामाद को समझाने की बात कहकर फोन काट दिया था। अगले दिन सुबह 5-30 बजे महिला मृत अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन


पत्नी की बहन से की थी भाई की सगाई
घटना के बाद पिछले 8 दिनों से पुलिस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें यह बात सामने आई कि संजूबाई की बहन मधुबाला की सगाई आरोपी पति के मामा के लड़के शिवा निवासी जौलाना से की गई थी। कुछ दिनों बाद परिजनों ने सगाई तोड़ दी थी, इसी बात से आरोपी पति भारत पिता गलसिंह नाराज था तथा महिला के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान, पीएम रिपोर्ट, पंचनामा व जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना दिनांक को आरोपी के घर के पास में रहने वाले चौकीदार ने सुबह 5-30 बजे महिला के घर से रोने की आवाज आने पर जाकर देखा था, तथा महिला मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed