फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar Dam News: CM Shivraj said that he is considering to extract more water, the situation is under control no

Dhar Dam News: सीएम शिवराज बोले- ज्यादा पानी निकालने पर कर रहे विचार, अभी स्थिति नियंत्रण में

Sun, 14 Aug 2022 01:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Aug 2022 01:50 PM IST
सार

धार के कारम बांध की स्थिति पर नजर रखने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह फिर वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने पीएम और गृहमंत्री को बांध से पानी निकालने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि अभी स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम ज्यादा पानी निकालने पर विचार कर रहे है।

विज्ञापन
Dhar Dam News: CM Shivraj said that he is considering to extract more water, the situation is under control no
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार के कारम बांध से पानी लगातार निकाला जा रहा है। सीएम शिवराज लगातार नजर रखे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह फिर वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने पीएम और गृहमंत्री को बांध से पानी निकालने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि अभी स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम ज्यादा पानी निकालने पर विचार कर रहे है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं, स्थिति नियंत्रण में है। कल हमने बायपास चैनल बनाकर पानी की निकासी प्रारंभ की थी। कल लगभग 10 क्यूमेक बहाव हो रहा था, उसे आज बढ़ाकर हम 35 क्यूमेक तक ले आए हैं। इसको और बढ़ाने के जो उपाय हो सकते हैं हम उन पर भी विचार कर रहे हैं। उम्मीद यह थी कि एक बार पानी की निकासी शुरू होने के बाद जो मिट्टी की वाल बनी हुई है वह तेजी से चौड़ी होगी और पानी अधिक मात्रा में निकलेगा। लेकिन साइड वॉल के कारण वहां मिट्टी उतनी तेजी से कटी नहीं और इसलिए हम यह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि पानी को कैसे हम और ज्यादा मात्रा में निकालें। उन्होंने बताया कि  पानी के बवाह को बढ़ाने के जो उपाय हो सकते हैं उन पर भी हम विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Dhar Dam News: CM Shivraj said that he is considering to extract more water, the situation is under control no
प्रदेश के तीन मंत्रियों ने कारम बांध की स्थिति का हवाई जायजा भी लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है, जनता को सुरक्षित रखना और जनता सुरक्षित स्थानों पर है। जल्द से जल्द पानी खाली करके पूरी तरह से सुरक्षित माहौल बना लें इसकी कोशिश लगातार पूरी टीम कर रही है। बाध साइट पर भी हमारे तीन मंत्री तुलसी सिलावट, राजवर्धन दत्तीगांव, प्रभु राम चौधरी उपस्थित हैं। दिल्ली से आए हुए विशेषज्ञ भी वहां मौजूद है, ईएनसी चीफ इंजीनियर भी वहां मौजूद हैं। बता दें कि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राज्यवर्धन सिंह तथा धार ज़िले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने हेलिकॉप्टर द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर हवाई सर्वे कर स्थिति का जायज़ा लिया।
 
सीएम ने कहा कि जब तक हम पूरा पानी नहीं निकाल देते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इसलिए लगातार प्रयत्न जारी है। मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं "संकट के समय आरोप-प्रत्यारोप की जगह हमें राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर पहला ध्यान जनता की सुरक्षा पर देना चाहिए। मैं सभी का सहयोग चाहता हूं। मैं अपने उन भाइयों बहनों का आभारी हूं जिन्होंने प्रशासन की बात मानी और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर गए हैं, उन्हें दिक्कतें घर से बाहर जाने में होती है यह बात स्वाभाविक है। हमारी प्रतिबद्धता है कि जनता की जिंदगी की सुरक्षा और मवेशियों को कोई नुकसान ना पहुंचे और इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। आप सब का पूर्ण सहयोग मिलेगा, यह मेरा विश्वास भी है और अपील भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed