फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar Dam News: Big negligence came to the fore in Karam dam, third agency was working on petty contract

Dhar Dam News: कारम बांध में बड़ी लापरवाही आई सामने, जिसे ठेका मिला वह कंपनी नहीं कर रही थी काम

Sun, 14 Aug 2022 10:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले के कारम बांध से शनिवार देर रात पानी निकलना शुरू हो गया। अब बांध के ठेके से लेकर निर्माण तक में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल संसाधान विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम बना दी है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
Dhar Dam News: Big negligence came to the fore in Karam dam, third agency was working on petty contract
कारम बांध से निकलता पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले के कारम बांध से शनिवार देर रात पानी निकलना शुरू हो गया। अब बांध के ठेके से लेकर निर्माण तक में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जल संसाधान विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट ने विशेषज्ञों की टीम बना दी है। जांच में जो भी दोषी निकलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 
धार के कारम बांध साइट पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध का ठेका एनएनएस कंपनी को दिया गया था। इसने सारथी कंस्ट्रक्टशन कंपनी को काम सौंप दिया। इस कंपनी ने पेटी कांन्ट्रेक्ट पर तीसरी एजेंसी को काम सौंप दिया। जल संसाधन विभाग के ईएनसी एमएस डाबर ने कहा कि बांध के निर्माण की मॉनीटरिंग की जा रही थी। हम अनुबंध के अनुसार एजेंसी पर कार्रवाई करेंगे। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि फिर बांध निर्माण के स्पेशिफिकेशन में गड़बड़ी कैसे हो गई। इस मामले में जल संसाधन विभाग के मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बाध से कट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। अभी खतरा टल गया है। बांध के पानी को खतरे के स्तर से नीचे लाने के बाद जल्द ही गांव के लोगों को वापस उनके घरों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध निर्माण में गड़बड़ी की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बना दी है। उसकी अनुशंसा के अनुसार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
नर्मदा नदी में मिलेगा पानी
कारम बांध में शनिवार रात 11 बजे बांध से चैनल में पानी आ गया था। इसके अंतिम छोर का काम बाकी थी। प्रशासन ने कुछ देर के लिए काम बंद कर दिया। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे चैनल का अंतिम छोर को खोल दिया गया, जिससे बांध का पानी नदी से बहने लगा। अभी बांध से पानी निकालने के रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। इससे जल्द से जल्द बांध के खतरे के स्तर के पानी को नदी में बहा दिया जाए। यह पानी खलघाट होते हुए नर्मदा नदी में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
18 गांवों को खाली करवाया
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पहले ही बांध के निचले हिस्से में आने वाले 18 गांव को खाली करवा लिया था। देर रात चैनल में डैम का पानी आने पर एबी रोड को बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसे दोबारा शुरू करा दिया गया। बांध से कारम नदी की क्षमता के अनुसार ही पानी छोड़ा जा रहा है। ताकि निचले हिस्से में बसें गांव में पानी ना घुसे।

सीएम लगातार करते रहे मॉनीटरिंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को लगातार वल्लभ भवन के कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग करते रहे। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने गृह ग्राम जैत के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी दी।
 
सेना और एनडीआरएफ की टीम तैनात
गुरुवार को बांध में लीकेज के बाद से ही जिला प्रशासन और सरकार के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बांध के टूटने की आशंका के चलते गांव को खाली कराने के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम आ गई थी। सेना के भी पांच कॉलम बांध पर पहुंची। इसमें एक कॉलम इंजीनियरिंग कॉलम था। दो हेलीकॉप्टर भी स्टैंडबाय में रख गए हैं।

 
गुरुवार को लीकेज की जानकारी सामने आई
गुरुवार को धार में कारम नदी पर बने बांध में पानी लीकेज होने लगा था। बांधी की दीवार की मिट्टी धंसने लगी थी। इसके बाद बांध के टूटने की आशंका के चलते प्रशासन की नींद उड़ गई। सरकार के दो मंत्री मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने निचले हिस्से में बंसे गांव को मुनादी कराकर खाली करवाया। बीच बीच में एबी रोड को भी बंद कराया गया। हालांकि अब अधिकारियों का कहना है कि बांध का पानी निकलना शुरू हो गया है। कुछ घंटों में खतरे के स्तर कम होने के बाद खतरा टल जाएगा। बता दें निर्माणाधीन बांध को जल्दबाजी में बनाने में स्पेशिफिकेशन का ख्याल ही नहीं रखा गया। यहीं कारण है कि बांध में लीकेज आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed