{"_id":"6207530a539a38770f2eec0a","slug":"dhar-chain-snatching-incident-in-initiation-festival-police-detained-suspected-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: दीक्षा महोत्सव में चेन स्नेचिंग की वारदात, पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: दीक्षा महोत्सव में चेन स्नेचिंग की वारदात, पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया
Sat, 12 Feb 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:56 AM IST
सार
धार जिले के नागदा में आयोजित दीक्षा महोत्सव में करीब 6 से 7 महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आयोजन में शामिल संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
धार: दीक्षा समारोह में चेन स्नेचिंग की वारदात (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के नागदा में जैन संघ द्वारा आयोजित दीक्षा महोत्सव में महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आयोजन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आयोजन में शामिल संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार दीक्षा महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान आयोजन स्थल में करीब 6 से 7 महिलाओं के गले से चेन चोरी की घटना सामने आयी। समाज के लोगों ने आयोजन में शामिल 10 संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की, इस दौरान महिलाएं घबरा गई और कोई जानकारी नहीं दे पाई, जिसके बाद समाज के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही कुछ महिलाएं घटनास्थल से भाग निकली।
पुलिस ने करीब 7 महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और पहचान पत्र मांगा महिलाओं के पास उनकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला, न ही महिलाओं के पास से कोई चेन बरामद हुई। कानवन थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि महिलाएं संदिग्ध नजर आ रही हैं। बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
वहीं, समाज के लोगों के अनुसार पहली बार संदिग्ध महिलाएं जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। समाज के लोगों ने महिलाओं पर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।