{"_id":"6217460d7861fd586943f27a","slug":"dhar-bike-rider-dies-in-road-accident-police-is-finding-out-how-the-accident-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दुर्घटना कैसे हुई, पता लगा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दुर्घटना कैसे हुई, पता लगा रही पुलिस
Thu, 24 Feb 2022 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:17 PM IST
सार
धार जिले के ग्राम कोटड़ा में स्थित पुलिया के समीप बुधवार रात बाइक सवार व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना नालछा पुलिस को दी। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि बाइक सवार की मौत गिरने से हुई या किसी वाहन की टक्कर से। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
धार में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त बालाराम पिता धुलिया (42) निवासी कोटडा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सामान लेने के लिए वह बाइक से ग्राम बगड़ी गया था, जहां से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने पहचान के बाद छोटे भाई बनसिंह को गुजरात में फोन कर सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर शव बालाराम का होने की पुष्टि की।
पुलिस ने बताया कि बालाराम की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है, तथा मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने के कारण रात के अंधेरे में अचानक गिरा व सड़क हादसे का शिकार हो गया। रात करीब 12.30 बजे शव पीएम के लिए धार भेजा गया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।