{"_id":"62c28ae81c0aa84bdf171e1d","slug":"vandalism-with-tribal-woman-and-her-lover-in-dewas-garlanded-shoes-and-slippers-took-out-a-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जूते-चप्पल की माला और कंधे पर पति को बैठा निकाला जुलूस, प्यार करने पर आदिवासी महिला को तालिबानी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जूते-चप्पल की माला और कंधे पर पति को बैठा निकाला जुलूस, प्यार करने पर आदिवासी महिला को तालिबानी सजा
Mon, 04 Jul 2022 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:10 PM IST
सार
देवास जिले के उदयनगर थाना अंतर्गत बोरपड़ाव गांव में ग्रामीणों ने एक महिला और उसके कथित प्रेमी को तालिबानी सजा दी और उसके साथ जमकर बर्बरता की। ग्रामीणों ने महिला के पति को उसके कंधों पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
आदिवासी महिला के साथ बर्बरता।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवास जिले के उदयनगर थाना अंतर्गत बोरपड़ाव गांव में ग्रामीणों ने एक महिला और उसके कथित प्रेमी को तालिबानी सजा दी और उसके साथ जमकर बर्बरता की। ग्रामीणों ने महिला के पति को उसके कंधों पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला। वहीं, महिला और उसके कथित प्रेमी को जूते-चप्पल की माला पहनाई और बाल भी काट दिए। बाद में दोनों का गांव भर में जुलूस निकाला गया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण महिला को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद उदयनगर पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से भाग जाने के बाद दोबारा वापस गांव में अपने कथित प्रेमी के साथ पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वीडियो में दिख रही भीड़ मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से भाग जाने के बाद दोबारा वापस गांव में अपने कथित प्रेमी के साथ पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वीडियो में दिख रही भीड़ मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
