फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP: Chemical supplied for the production of spurious liquor; Dewas police arrest Aman Kasliwal from Indore.

एमपी: जहरीली शराब बनाने के लिए सप्लाई किया था केमिकल, देवास पुलिस ने अमन कासलीवाल को इंदौर से पकड़ा

Thu, 29 Oct 2026 06:51 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 06:51 PM IST
सार

देवास जहरीली शराब कांड में पुलिस ने इंदौर के केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अमन ने मुख्य आरोपी अजय राठौर को 6 हजार रुपये में घातक केमिकल सप्लाई किया था। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
MP: Chemical supplied for the production of spurious liquor; Dewas police arrest Aman Kasliwal from Indore.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास में केमिकलयुक्त जहरीली शराब मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंदौर के केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। अमन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक, अमन ने मुख्य आरोपी अजय राठौर को 6 हजार रुपये में घातक केमिकल सप्लाई किया था।

विज्ञापन

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज अपराध की जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी अजय राठौर और उसके साथियों से पूछताछ की गई थी। इसी दौरान केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल का नाम सामने आया।

विज्ञापन


पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अमन ने 6 हजार रुपये लेकर बेहद घातक केमिकल सप्लाई किया था। पुलिस के अनुसार, अमन ने यह केमिकल किसी व्यापारी, रिटेलर या थोक विक्रेता को नहीं, बल्कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी को सप्लाई किया था। पुलिस का कहना है कि अमन ने केमिकल खरीदने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जानकारी लिए बिना उसे केमिकल उपलब्ध कराया।

पुलिस ने इस मामले में अमन कासलीवाल को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed