फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Wife's lover turned out to be Patwari's killer, had stayed at Patwari's house the night before... had already planned the murder

देवास: पत्नी का प्रेमी निकला पटवारी का हत्यारा, पटवारी के घर रूक चुका था रात, पहले ही बना ली थी हत्या की साजिश

Mon, 13 Dec 2021 04:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

लापता पटवारी का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के प्रेमी ने पटवारी की हत्या की थी। पुलिस यह मान रही है कि वह प्रेमिका की शादी से नाराज था। इसी के चलते वारदात की। पहले पटवारी को खाना खिलाने ले गया और उसके बाद हत्या कर दी।

विज्ञापन
Dewas: Wife's lover turned out to be Patwari's killer, had stayed at Patwari's house the night before... had already planned the murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लापता पटवारी का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के प्रेमी ने पटवारी की हत्या की थी। पुलिस यह मान रही है कि वह प्रेमिका की शादी से नाराज था। इसके चलते वारदात की। पहले पटवारी को खाना खिलाने ले गया और इसके बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में पदस्थ नीरज सिंह परते (35) का पिछले दिनों रक्तरंजित शव मिला था। वह 10 दिसंबर से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रविवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन बदहवास हो गए। जिस हालात में शव मिला है उसे देखते हुए हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी थी और 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। पटवारी की पत्नी का कथित रिश्तेदार ही हत्यारा निकला। 
विज्ञापन


पत्नी ने बताया था मौसेरा भाई
एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम अनिल पिता जगदीश प्रसाद सरयाम (31) निवासी ग्राम गेलपुर जिला रायसेन है। आरोपी अनिल मृतक पटवारी की पत्नी का प्रेमी है। करीब 15 दिन पहले पटवारी की शादी हुई थी। वह इससे नाराज था। इसी कारण उसने पटवारी की हत्या की योजना बनाई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अनिल उसका मौसेरा भाई है। हालांकि, पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है कि आरोपी रिश्तेदार है या नहीं। आरोपी अनिल और मृतक की पत्नी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों की चैटिंग और कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। यदि इसमें और लोगों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पिलाई शराब, फिर कर दी हत्या
शुक्रवार शाम को पटवारी नीरज अपना काम खत्म कर सोनकच्छ से मित्र के साथ लौट रहा था। भोपाल चौराहे पर अनिल सरयाम बाइक से खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही पटवारी नीरज यहां पहुंचा तो अनिल ने उससे कहा कि ढाबे पर खाना खाकर आते हैं। इसके बाद वह नीरज को अपने साथ ढाबे पर ले गया। दोनों ने शराब पी और खाना खाया। लौटते वक्त रात को भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के समीप स्थित पुलिया के नीचे ले गया। चाकू से पटवारी का गला रेत दिया। वहां से भाग गया और बाइक से ही भोपाल चला गया। पुलिस ने ढाबे से खाना खाकर निकलते समय दोनों के फुटेज देखे थे। चूंकि, आखिरी बार पटवारी के साथ अनिल ही दिखा था इसलिए पुलिस को उस पर शंका हुई। पत्नी से पूछा तो उसने अनिल को करीबी रिश्तेदार बताया। पुलिस ने संदेह के आधार पर अनिल को भोपाल से पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस के सवालों में अनिल उलझ गया और वारदात करने की बात कबूल की। 


नहीं मिला पटवारी का मोबाइल
पुलिस अब इस बिंदू पर जांच कर रही है कि पत्नी ने अनिल को अपना रिश्तेदार बताया है तो क्या इसमें कितना सच है। कहीं ऐसा तो नहीं कि पत्नी को भी इस षड़यंत्र की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस कुछ नहीं कह रही और जांच की बात कर रही है। यह बात भी पता चली है कि देवास में जहां पटवारी नीरज रहता था वहां पर आरोपी अनिल रुक चुका है। पत्नी का रिश्तेदार मानकर पटवारी को भी कोई शंका नहीं हुई। पुलिस को पटवारी के मोबाइल का पता नहीं चल सका है। संभवतः हत्या के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल ले जाकर कहीं फेंक दिया हो। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed