फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Vijayvargiya said – Reservation is not an issue for us, OBCs will give more tickets to OBC people than they should have.

Dewas: विजयवर्गीय बोले-आरक्षण हमारे लिए मुद्दा नहीं, ओबीसी को जितना आरक्षण मिलना चाहिए था उससे ज़्यादा ओबीसी के लोगों को टिकट देंगे

Wed, 18 May 2022 01:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 01:20 PM IST
सार

ओबीसी आरक्षण के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आरक्षण हमारे लिए मुद्दा ही नहीं है। चुनाव भी चुनौती नहीं है क्योंकि हमने काम किया है। विजयवर्गीय ने मंगलवार को मीडिया से यह बात कही थी। 

विज्ञापन
Dewas: Vijayvargiya said – Reservation is not an issue for us, OBCs will give more tickets to OBC people than they should have.
विधायक पवार के निवास पर चर्चा करते विजयवर्गीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को देवास पहुंचे। यहां आकर वे देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के निवास आनंद भवन पैलेस पहुंचे। उनसे राजनीति व विकास कार्यों से जुड़ी चर्चा की। ओबीसी आरक्षण के मामले में विजयवर्गीय ने कहा कि ओबीसी को जितना आरक्षण मिलना चाहिए था,हम उससे ज़्यादा ओबीसी के लोगों को टिकट देंगे। इसलिए आरक्षण हमारे लिए मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को दोपहर को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देवास पहुंचे। यहां आकर वे सीधे विजयवर्गीय के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक गायत्रीराजे पवार से विभिन्न मुद्दों पर बात की। देवास के विकास के मुद्दे पर भी चर्चा की। इस दौरान अन्य नेता भी मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने ओबीसी आरक्षण के मामले में कहा कि ओबीसी को जितना आरक्षण मिलना चाहिए था, हम उससे ज़्यादा हम ओबीसी के लोगों को टिकट देंगे। इसलिए आरक्षण हमारे लिए मुद्दा नहीं है। चुनाव भी हमारे लिए चुनौती नहीं है क्योंकि हमने काम किया है। नगरों का जो स्वरूप बदला है वह भाजपा की सरकार आने के बाद बदला है। कांग्रेस के समय के शहर और आज के समय के शहर में अंतर है। आप चाहे देवास देखो, इंदौर देखो या उज्जैन देखो। लोग खुद कहते हैं। देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि कैलाशजी को हमेशा से देवास की चिंता रहती है और आज भी उन्होंने देवास के विकास कार्यो और समस्याओं को लेकर चर्चा की। विधायक पवार ने कहा कि वो कांग्रेस वाला मप्र था, ये भाजपा वाला मप्र है। इसमें सड़के हैं, पानी है, बिजली है। सभी सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed