फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Uproar over cow slaughter, carcasses of many cows found together, Hindu organizations reached the police station shouting slogans, demanding strict action against the culprits

देवास: गोहत्या पर हंगामा, एक साथ मिले कई गायों के शव, हिंदू संगठन नारेबाजी कर पहुंचे थाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Mon, 09 May 2022 10:55 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 10:55 AM IST
सार

देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा के गांव देवली में गोहत्या का मामला सामने आया है। करीब आठ-दस गायों को काटकर फेंका गया। इनमें एक गाय गर्भवती थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Dewas: Uproar over cow slaughter, carcasses of many cows found together, Hindu organizations reached the police station shouting slogans, demanding strict action against the culprits
नारेबाजी कर थाने पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की सोनकच्छ विधानसभा के गांव देवली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक साथ कई गायों के क्षत-विक्षत मिले। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए और आक्रोश व्यक्त किया। टोंकखुर्द में नारेबाजी कर रैली निकाली और थाने का घेराव किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जिसने यह कृत्य किया उसे फांसी दी जाए। भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि जिसने ये किया है बच नहीं सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में देवली गांव स्थित है। यहां कमल झलाया के खेत पर कुछ कुत्ते मांस खाते हुए नजर आए। उनके भाई वीरेंद्र ने जाकर देखा तो पता चला कि वहां गायों के अवशेष पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया गायें रात में पानी पीने के लिए गांव के डैम की तरफ जाती है। शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने करीब आठ से दस गायों को काटकर मार डाला व गाय का मांस व खाल मौके से ले गए हैं। जांच में पुलिस को घटनास्थल से चार पहिया वाहन गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल टोंकखुर्द, आरएसएस सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए दोषियों को तत्काल पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया व गायों के अवशेष को देवली डैम पर जेसीबी की मदद से दफनाया गया। दोपहर बाद मामले को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, बजरंग दल कार्यकर्ता, आरएसएस कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ टोंकखुर्द थाना परिसर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां नारेबाजी के बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। एसडीओपी सोनकच्छ पीएन गोयल ने कहा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसी कार्रवाई होगी कि इतिहास बन जाएगा
जिन गायों के अवशेष मिले हैं उनमें एक गाय गर्भवती भी थी। उसके पेट में बच्चा था, जिसकी गर्भथैली बाहर पड़ी थी। इसके बाद से आक्रोश और बढ़  गया। यह क्षेत्र पहले भी इस मामले को लेकर सुर्खियों में रहा है।  पूर्व में भी गोकशी करने व गो मांस के साथ आरोपियों के पकड़ाने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में सोनकच्छ के पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने मामले मे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि देवली में जिन्होंने भी गोमाता की हत्या का पाप किया है। वो कान खोल कर सुन ले। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि सोनकच्छ विधानसभा में इतिहास बन जाएगा। प्रदेश में शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए
इस मामले में सोनकच्छ विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देवली की पवित्र धरती पर जिन लोगों ने गौमाता के प्रति गंभीर अपराध किया है। ऐसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। पूरे भारत का सामाजिक संतुलन खराब करने का घिनोना षड़यंत्र करने वाले लोग फांसी के हकदार है। मेरे जैसे व्यक्ति ने आज से सात साल पहले मांग की थी कि गौमाता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किए जाए। केंद्र की मोदी सरकार से गुहार लगाई थी। लेकिन आज तक किसी ने नहीं सुनी। इस जघन्य अपराध के लिए क्षमा बिल्कुल नहीं होगी। डीजीपी से मैं अनुरोध करता हूं कि तत्काल इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed