{"_id":"625d425145f0cb5cc1768199","slug":"dewas-unhappy-with-selling-land-again-and-again-a-person-drank-poison-along-with-wife-and-son-and-daughter-all-four-were-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: बार-बार जमीन बेचने से दुखी व्यक्ति ने पत्नी व बेटे-बेटी के साथ पीया जहर, चारों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: बार-बार जमीन बेचने से दुखी व्यक्ति ने पत्नी व बेटे-बेटी के साथ पीया जहर, चारों अस्पताल में भर्ती
Mon, 18 Apr 2022 04:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:19 PM IST
सार
पारिवारिक विवाद में सोमवार को दंपति ने बेटे-बेटी के साथ कीटनाशक पी लिया। घर के मुखिया बार-बार जमीन का सौदा करते हैं, जिस कारण परेशान होकर यह कदम उठाया। पति की हालत गंभीर है जबकि पत्नी, बेटे व बेटी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सुनील मुकाती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवास के पास लोहारी गांव में सोमवार को पूरे परिवार ने कीटनाशक पी लिया। वजह केवल ये रही कि परिवार के मुखिया बार-बार जमीन बेचने की बात करते हैं। इस बार भी जमीन बेचने की तैयारी थी, जिसके चलते पति-पत्नी ने अपने बेटे व बेटी के साथ कीटनाशक पी लिया। पति की हालत गंभीर है, जबकि शेष तीन खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक लोहारी निवासी सुनील मुकाती, उनकी पत्नी सागरबाई मुकाती, बेटा चेतन व बेटी महिमा को उपचार के लिए देवास के विनायक अस्पताल लाया गया। चारों ने कीटनाशक पी लिया था। जब परिजन को खबर मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के अनुसार सुनील ने बयान में बताया है कि उसके पिता रामेश्वर जमीन बेच रहे हैं, इसको लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के बाद परिवार सहित कीटनाशक पी लिया है। सुनील के रिश्तेदारों का कहना है कि रामेश्वर द्वारा कई बार जमीन का सौदा किया जा चुका है, वो परिवार से अलग देवास में रहते हैं। रिश्तेदारों ने एक व्यक्ति का नाम भी बताया है जो लोहारी का ही रहने वाला है और वही कम दाम पर जमीन का सौदा रामेश्वर के साथ करता रहता है। इसके चलते परिवार में विवाद होते हैं। इसी विवाद के चलते सोमवार को यह स्थिति बनी कि दंपति ने बेटे-बेटी के साथ कीटनाशक पी लिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुनील मुकाती की हालत गंभीर है जबकि पत्नी, बेटा व बेटी की हालत में सुधार है।