{"_id":"619deef9cdb46e5c7c6d650b","slug":"dewas-two-real-brothers-of-6-and-9-years-died-due-to-drowning-in-the-pond-of-baydipura","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: बयड़ीपुरा के तालाब में डूबने से 6 और 9 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: बयड़ीपुरा के तालाब में डूबने से 6 और 9 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत
Wed, 24 Nov 2021 01:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:21 PM IST
सार
देवास जिले की उदयनगर तहसील में 9 और 6 वर्ष के दो भाइयों की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
डूबना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम बयड़ीपुरा में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बयड़ीपुरा के रोशन, उम्र-6 वर्ष और मोहित, उम्र-9 वर्ष मंगलवार को खेलने के लिए बाहर गए थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब के आसपास भी उन्हें तलाशा गया। तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिले। इससे अंदेशा हुआ कि वे तालाब में नहाने गए होंगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। बुधवार सुबह दोनों का उदयनगर के अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे, जिसमें वे डूब गए।