{"_id":"620515cab8e69f64880806d5","slug":"dewas-former-minister-said-on-hijab-whenever-there-is-a-deep-issue-bjp-starts-gimmick-don-t-know-in-which-era-modi-wants-to-take-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: हिजाब पर बोले पूर्व मंत्री-जब भी गहरा मसला आता है तो भाजपा शुरू करती है नौटंकी, पता नहीं देश को किस युग में ले जाना चाहते हैं मोदी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: हिजाब पर बोले पूर्व मंत्री-जब भी गहरा मसला आता है तो भाजपा शुरू करती है नौटंकी, पता नहीं देश को किस युग में ले जाना चाहते हैं मोदी..
Thu, 10 Feb 2022 07:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
हिजाब विवाद में अब कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। मप्र के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि जब जब गहरा मसला आता है तो भाजपा नई नौटंकी शुरू कर देती है। पता नहीं नरेंद्र मोदी देश को किस युग में ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में चल रहे हिजाब के विवाद के बीच बयानबाजी तेज होने लगी है। कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रहे हैं। मप्र के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने देवास में बयान दिया है कि जब भी कोई गहरा मसला आता है तो भाजपा नई नौटंकी शुरू कर देती है। नरेंद्र मोदी पता नहीं देश को किस युग में ले जाना चाहते हैं।
दरअसल हिजाब के मुद्दे पर अब सियासी जंग छिड़ गई है। मप्र के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के बयान देने और फिर पलटने के बाद से अब भाजपा निशाने पर है। गुरुवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास पहुंचे थे। उन्होंने हिजाब वाले मामले को लेकर कहा कि जब जब कोई गहरा मसला देश में आता है तब तब भाजपा कोई नई नौटंकी लाती है। इस समय भारतवर्ष का नौजवान आंदोलित है। वो नरेंद्र मोदी के फ्रॉड को समझ गया है कि ये आदमी हमको जॉब नहीं देगा। झूठे वादे किए हैं। हमारा भविष्य गर्त में जा रहा है। अब हिजाब का मामला ले आए। पता नहीं नरेंद्र मोदी देश को किस युग में ले जा रहे हैं। इंदर परमार पलट गए बयान से। मतलब ये कि आपने मामला उछाल दिया कि बहस चलती रहे और जनता उलझी रहे। कोरोना काल में भी यही किया था।भारत विभिन्न, संस्कृति, जाति-धर्म का देश है। यह धर्म निरपेक्ष देश है। इसकी आत्मा को जख्मी कर तानाशाह निर्णय जनता पर थोपे जा रहे हैं जो अन्याय है। हम जो बोलेंगे वो मोदी खाएंगे क्या, वो पहनेंगे क्या। एक करोड़ का सूट पहनते हैं वो। हिजाब के समर्थन के सवाल पर वर्मा ने कहा कि मैं इन बातों में नहीं पड़ने वाला। मैं बस ये कहता हूं कि जो चल रहा है अब तक उससे किसी को कोई तकलीफ हुई क्या। भाजपा बस यही चाहती है कि नए डायलॉग उछाले और जनता वर्तमान हालात से बेखबर हो जाए।
धर्म की राजनीति खत्म कर जनता के लिए करें काम
इसी तरह इंदौर में विधायक संजय शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से अपील की है कि वे मंत्रियों द्वारा हिजाब को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है उसे रोकें। धर्म की राजनीति खत्म कर जनता के लिए काम करें। विधायक शुक्ला ने कहा है कि प्रदेश के मंत्रियों के बीच नाम पाने की लिए चल रही लड़ाई में प्रदेश के हालात को नहीं बिगड़ने दें। स्कूल शिक्षा मंत्री घोषणा करते हैं कि प्रदेश के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगेगा। फिर प्रदेश के गृहमंत्री ऐलान करते हैं कि इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। यह पूरा घटनाक्रम अपने आप में एक मजाक है। सीएम शिवराजसिंह चौहान को चाहिए की वे अपने मंत्रियों पर लगाम कसें। मंत्रियों के द्वारा नाम पाने के लिए जो बेतरतीब बयान दिए जा रहे हैं और अपनी प्रचार की भूख को मिटाने की कोशिश की जा रही है, उस पर रोक लगाई जाना चाहिए। धर्म की राजनीति खत्म कर जनता के लिए काम करना चाहिए।