फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: brother-in-law shot at sister-in-law, later committed suicide by shooting himself...

देवास: देवर ने भाभी को मारी गोली, बाद में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी...पुलिस जुटी जांच में

Sun, 19 Dec 2021 03:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 03:15 PM IST
सार

देवास जिले में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी। देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रहस्यमय ढंग से हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Dewas: brother-in-law shot at sister-in-law, later committed suicide by shooting himself...
घटनास्थल पर पड़ा विजय का शव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवास जिले में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी। देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रहस्यमय ढंग से हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अब पता लगा रही है कि आखिर घटना की वजह क्या है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देवास जिले के हाटपीपल्या में यह घटना हुई। रीना पति संदीप हाटपीपल्या में रहती है और अपना क्लिनिक चलाती है। रविवार को वह क्लिनिक गई थी। इसी दौरान उसका देवर विजय सिसौदिया वहां पहुंचा और गन निकालकर भाभी रीना को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद देवर विजय वहां से भाग गया और कुछ दूर जाकर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। किसी को समझ नहीं आया कि घटना क्यों हुई। देवर ने क्यों ऐसा कदम उठाया। पुलिस के लिए भी यह घटना पहेली बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस गन से गोली मारी गई उसे जब्त किया। पुलिस परिजनों के बयान लेगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed