फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: जिला अस्पताल से 3 दिन की बच्ची चोरी, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 22 Apr 2022 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 12:44 PM IST
सार

देवास जिला अस्पताल से तीन दिन की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची के लापता होने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Dewas: 3-day-old girl stolen from district hospital, angry relatives created ruckus
देवास जिला अस्पताल से 3 दिन की बच्ची चोरी। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के देवास में जिला अस्पताल से 3 दिन की नवजात बच्ची के चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया। चोरी गई बच्ची शाजापुर निवासी टीना विशाल वर्मा की है।


बच्ची चोरी होने की घटना के तीन दिन बाद भी मामले में कार्रवाई न होने पर शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे भाजपा नेता रुपेश वर्मा ने अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पूर्व पार्षद रुपेश वर्मा को पकड़ा फिलहाल पार्षद का उपचार जारी है।
 
Dewas: 3-day-old girl stolen from district hospital, angry relatives created ruckus
पूर्व पार्षद ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
वहीं देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने परिजनों को दिलासा देते हुए कहा कि आप सभी चिंता न करें। पूरा पुलिस प्रशासन,नगर निगम की टीम सहित अधिकारी वर्ग अपने-अपने स्तर पर बच्ची को खोजबीन में लगा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को तलाशना हमारी पहली प्राथमिकता। हमने करीब 27 अलग-अलग दल बनाए हैं। हर पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल चल रही है। सीसीटीवी बंद होने को लेकर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा रही है।

जिला अस्पताल से बच्ची चोरी होने के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। आरएमओ व नर्सिंग ऑफिसर निलंबित किए गए हैं। सीएमएचओ व सिविल सर्जन को नोटिस। एसडीएम प्रदीप सोनी जिला अस्पताल के प्रशासकीय अधिकारी होंगे। 
 
Dewas: 3-day-old girl stolen from district hospital, angry relatives created ruckus
जिला अस्पताल के बाहर आक्रोशित परिजन। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, घटना से नाराज सेन समाज के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। नाराज लोगों ने सीएमएचओ ऑफिस में ताला लगा दिया है। वहीं एसपी ने डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर नवजात बच्ची की मां से बात की। कई अधिकारी अस्पताल में पहुंचे हैं।

घटना के 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक बच्ची का पता नहीं लगा सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed