फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devrani Jethani jumped in a well with a young man in Chhindwara, death of women, a case related to love affair

Chhindwara: युवक के साथ देवरानी जेठानी ने लगाई कुएं में छलांग, महिलाओं की मौत, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Wed, 10 Aug 2022 10:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 10:38 AM IST
सार

सगी देवरानी और जेठानी ने एक युवक के साथ मिलकर कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई, हालांकि युवक की जान बच गई। महिलाओं के युवक के साथ कूदने के मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Devrani Jethani jumped in a well with a young man in Chhindwara, death of women, a case related to love affair
वह कुंआ जिसमें लाश मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी थाने के ग्राम सोनपठार में सगी देवरानी और जेठानी ने एक युवक के साथ मिलकर कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई, हालांकि युवक की जान बच गई। मामला मंगलवार की दोपहर का बताया जा रहा है। महिलाओं के युवक के साथ कूदने के मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम सोनपठार के कोटवार ने लावाघोघरी पुलिस को दो महिलाओं की लाश कुएं में मिलने की सूचना दी थी, जिसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। महिलाओं की शिनाख्त सुशीला पति हरेश कोराची और देवरानी की श्यामा पति नरेश कोराची के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रिश्ते में सगी देवरानी जेठानी हैं।  
विज्ञापन


महिलाओं के साथ कुएं में कूदने वाले युवक का नाम स्वामी परतेती था। देवरानी श्यामा का स्वामी परतेती के साथ प्रेम-प्रसंग था, महिला अपने घर से बीते तीन दिनों से लापता थी। फिलहाल पुलिस युवक से सख्ती से पूछताछ कर रही है। लेकिन किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों महिलाएं युवक के साथ यहां तक कैसे पहुंची और उन्होंने आत्महत्या क्यों की। महिलाओं की मौत की खबर से परिवारों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed