फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotion of Kamal Patel: Told PM Modi the incarnation of Lord Ram and Krishna, he was born to remove people's problems

कमल पटेल की भक्ति: प्रधानमंत्री मोदी को बताया भगवान राम और कृष्ण का अवतार, उनका जन्म लोगों की परेशानियां दूर करने हुआ है

Tue, 18 Jan 2022 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 18 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्ति में सारी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार बताया। साथ ही कह गए कि उनका जन्म लोगों की पीड़ा दूर करने के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
Devotion of Kamal Patel: Told PM Modi the incarnation of Lord Ram and Krishna, he was born to remove people's problems
कमल पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जन्म भगवान राम और कृष्ण की तरह ही हताशा का माहौल दूर करने के लिए हुआ है। कांग्रेस के अत्याचारों, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति की तबाही की वजह से माहौल खराब था। इसे ही ठीक करने मोदी जी ने जन्म लिया है। 
विज्ञापन


हरदा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पटेल बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लेकर जा रहे हैं। देश से भ्रष्टाचार को मिटा रहे हैं। साथ ही जनकल्याण को सुनिश्चित कर रहे हैं। यह सब सामान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं है। जब भी भारत में संकट बढ़ा है, अत्याचार बढ़े हैं, तब हमारे धर्म और संस्कृति में कहा गया है कि भगवान ईश्वरीय अवतार लेते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम ने ईश्वरीय अवतार लिया और दैत्य रावण और अन्य बुरी शक्तियों को खत्म कर रामराज्य की स्थापना की। लोगों की सुरक्षा की। जब कंस के अत्याचार बढ़ गए, तब भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और उसके अत्याचारों को खत्म किया। आम लोगों को राहत दी। इसी तरह जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़ गए... भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, हमारे देश की संस्कृति तबाह हो गई और चारों ओर हताशा का माहौल बना तब उसे खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी ने जन्म लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताया था टंट्या भील का अवतार
पिछले साल नवंबर में पटेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदिवासी महापुरुष टंट्या भील का अवतार बताया था। भारतीय आदिवासी कहानियों में टंट्या भील को भारतीय रॉबिन हूड कहा जाता है। पटेल ने तब कहा था कि टंट्या मामा लड़कियों की शादियां कराते थे। हमारे 'मामा' (शिवराज सिंह चौहान) भी ऐसा ही करते हैं। टंट्या मामा रईसों को लूटते थे और गरीबों के बीच संपत्ति बांटते थे। हमारे मुख्यमंत्री लूटते नहीं है, पर रईसों से टैक्स वसूलते हैं और उसे गरीबों पर खर्च करते हैं। एक तरह से टंट्या मामा ने हमारे सीएम शिवराज के तौर पर दूसरा जन्म लिया है।  
Kamal Patel Modi incarnation news in hindi: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भक्ति में सारी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार बताया। साथ ही कह गए कि उनका जन्म लोगों की पीड़ा दूर करने के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed