{"_id":"bd3bfa60-a3b0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"devi-minor-climb-your-tongue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने देवी को अपनी जीभ चढ़ाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने देवी को अपनी जीभ चढ़ाई!
सतना/एजेंसी
Updated Sat, 13 Apr 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक नाबालिग ने देवी की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बहम्नगवां में 17 साल के राकेश कुशवाहा ने अपने घर में मां शारदा की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। फिलहाल राकेश को बेहोशी की हालत में घर पर रखा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि राकेश सुबह अपने परिवार के साथ गांव के एक देवी मंदिर में गया था। वहां से वापस आने के बाद उसने अपनी जीभ चढ़ा दी।
गौरतलब है कि पिछले साल भी नवरात्रि के दौरान चार देवी भक्तों ने मां के चरणों पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी थी।
