{"_id":"63cbcafb2453f027651f17ac","slug":"deputy-ranger-injured-in-tiger-attack-in-umaria-mp-news-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger attack: मध्यप्रदेश के उमरिया में बाघ ने वन कर्मी पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger attack: मध्यप्रदेश के उमरिया में बाघ ने वन कर्मी पर किया हमला, हालत गंभीर
Sat, 21 Jan 2023 04:52 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:52 PM IST
सार
Umaria Tiger attack: उमरिया जिले के ताला वन परिक्षेत्र में बाघ ने वन कर्मी जितेंद्र सिंह परिहार पर हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Umaria Tiger attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों का मूवमेंट देखा जा रहा है। इस बीच बाघ के वन कर्मी पर हमले की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह बाघ के हमले में एक वन कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। मामला वन परिक्षेत्र ताला का है।
विज्ञापन
यहां शनिवार को वन कर्मी जितेंद्र सिंह परिहार पर बाघ ने हमला किया। इस घटना में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वन अमले ने पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो घटना में पीड़ित जितेंद्र सिंह का पैर गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। बताया जाता है कि पीड़ित जितेंद्र ताला रेंज के रोहड़ी बीट में सेवारत रहे हैं। हालांकि बाघ ने किस प्रकार हमला किया, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
