फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deepak Bhuriya take his nomination back as independent candidate which gives Congress a breath of relief for Jobat bypoll

जोबट उप चुनाव: बगावत से डरी कांग्रेस को राहत, निर्दलीय चुनौती देने वाले भूरिया ने वापस लिया नामांकन

Tue, 12 Oct 2021 05:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोबट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोबट Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

 पार्टी से टिकट न मिलने के कारण दीपक भूरिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया था। इससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
Deepak Bhuriya take his nomination back as independent candidate which gives Congress a breath of relief for Jobat bypoll
दीपक भूरिया ने वापस लिया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोबट उप चुनाव में कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। दिवंगत विधायक कलावती भूरिया के भतीजे दीपक भूरिया के बगावती रुख से चिंतित कांग्रेस को अब सुकून मिला है क्योंकि दीपक भूरिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उनके पर्चा वापस लेने के बाद अब कांग्रेसी नेताओं ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उप चुनावों का आयोजन होना है। इसके लिए 30 अक्तूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना की जाएगी। जिन जगहों पर चुनाव आयोजित होने हैं उनमें खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीट शामिल हैं।
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता जुटे थे दीपक को मनाने में
जोबट सीट से दीपक भूरिया टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उनको उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी लेकिन पार्टी ने आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को टिकट दे दिया। इसके बाद  दीपक ने नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया और निर्दलीय के रूप में नामांकन भी भर दिया। इससे कांग्रेस खेमे में चिंता की लकीरें खिंच गई। कांग्रेस के बड़े नेता दीपक को मनाने में जुटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और खरगोन से विधायक रवि जोशी ने लगातार कोशिशें कीं कि नाम वापसी की अंतिम तारीख के पहले दीपक भूरिया फॉर्म वापस ले लें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस मामले को गंभीरता से लेकर दीपक से बात की। इसके बाद मंगलवार को दीपक ने नामांकन वापस ले लिया। फॉर्म वापस लेने के बाद कांग्रेस को कुछ राहल मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed