फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deekshant murder case: Accused Pihu-Mohsin sent to jail, Pihu was skilled in making millionaire poor

दीक्षांत हत्याकांड: आरोपी पीहू-मोहसीन को भेजा जेल, करोड़पति को कंगाल बनाने में माहिर थी पीहू, किस्से आए सामने

Fri, 26 Jan 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

मंदसौर के चर्चित दीक्षांत हत्याकांड के आरोपी मोहसीन लाला और महिला आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो चुकी है, हालांकि पुलिस कुछ खास नहीं निकलवा सकी है। इधीर महिला आरोपी की हिस्ट्री चौंकाने वाली पता चली है। 

विज्ञापन
Deekshant murder case: Accused Pihu-Mohsin sent to jail, Pihu was skilled in making millionaire poor
इंजीनियर दीक्षांत हत्याकांड में आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे इंजीनियर दीक्षांत हत्याकांड के आरोपी मोहसीन लाला और ढोढर निवासी पीहू (परिवर्तित नाम) को एक दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात को दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था। फिलहाल किसी अन्य आरोपी का नाम पूछताछ में सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार 21 जनवरी 2024 की सुबह ग्राम खोडाना चौकीदार की सूचना पर भावगढ़ पुलिस ने लाल रंग की कार एमपी 43 सोबी 0143 से लाश बरामद की थी। मृतक के शरीर पर गोली के निशान थे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक की शिनाख्त दीक्षांत पिता नवीन पण्ड्या निवासी रेलवे कॉलोनी रतलाम के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि दीक्षांत के साथ कार में ढोढर की रहने वाली महिला थी। इसे पकड़कर पूछताछ की तो इसने पुराने प्रेमी मोहसीन के साथ मिलकर दीक्षांत की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कई किस्से हैं ढोढर वाली पीहू के
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीहू के कई किस्से हैं। इसमें इसके आलीशान घर बनाने में कई करोड़पति को कंगाल बनाने की कहानी शामिल है। एक नाम चौपड़ा सेठ का बताया जाता है। जो पीहू के दिवाने हुए तो उनके निजी पलों को इसने कैद किया और फिर सेठ इससे बाहर नही निकल सका। आखिर में कंगाल होकर अपनी कई प्रॉपर्टी तक बेचना पड़ी। ये उदाहरण के लिए मात्र एक किस्सा है। जांच के दौरान जब पीहु का मोबाइल चेक किया गया तो खाकी और खादी वालों से लेकर कई धन्नासेठों के नंबर इसमें मिले। इसे देखकर जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। लेकिन जांच सिर्फ दीक्षांत मर्डर ट्रेस करने तक ही सीमित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही बनाए जाल में फंस गई
दीक्षांत मर्डर के बाद डेरे वाली पीहू खुद पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। लेकिन उसने एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की जो साजिश रची थी, अगर वो इसमें सफल हो जाती तो दीक्षांत नाम का प्रेमी तो दुनिया से चला गया। इसकी हत्या करने के आरोप में पुराना प्रेमी मोहसीन भी जेल में पहुंच जाता। लेकिन पुलिस ने दीक्षांत के साथ कार में सवार पीहू के बारे में जानकारी जुटाकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पीहू खुद अपने ही बनाए जाल में फंस गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed